Redmi Turbo 4 Pro अप्रैल में करेगा धमाकेदार एंट्री, बड़ी बैटरी और पावरफुर प्रोसेसर से होगा लैस
Redmi ने इस साल की शुरूआत में मीडियाटेक डाइमेंशन 8400-अल्ट्रा SoC के साथ टर्बो 4 लॉन्च किया था। अब ब्रांड चीन में Redmi Turbo 4 Pro को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है।
हालांकि इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट अभी कंफर्म नहीं हुई है, लेकिन टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा जारी एक लीक में टर्बो 4 प्रो के स्पेसिफिकेशन और रिलीज डेट की जानकारी सामने आई है।

Redmi Turbo 4 Pro संभावित फीचर्स
टिपस्टर के अनुसार Redmi Turbo 4 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.83-इंच का फ्लैट LTPS डिस्प्ले होगा, जिसमें आखों की सुरक्षा के लिए अल्ट्रा-हाई फ्रीक्वेंसी डिमिंग और स्लिम बेजेल्स शामिल होंगे। इसके अलावा फोन में बड़ी बैटरी और सेगमेंट की सबसे अच्छी बिल्ड क्वालिटी की भी उम्मीद है, जिसमें मेटल फ्रेम और ग्लास बैक होगा, जो इसे प्रीमियम लुक देगा।
रेडमी टर्बो 4 प्रो में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम और 32MP का सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/69 रेटिंग भी होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार टर्बो 4 प्रो को वैश्विक बाजार में POCO F7 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
Redmi Turbo 4 Pro में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,550mAh की बड़ी बैटरी होगी, और इसकी वजह से फोन का वजन 210 ग्राम से ज्यादा हो सकता है। इसके अलावा यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने की उम्मीद है।
Redmi Turbo 4 Pro लॉन्च टाइमलाइन
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन का दावा है कि एक नया स्मार्टफोन SM8635 (स्नैपड्रैगन 8s एलीट) चिपसेट के साथ अप्रैल में लॉन्च होगा। हालांकि टिपस्टर ने डिवाइस का नाम नहीं बताया, लेकिन हाल ही की रिपोर्ट्स और वीबो पोस्ट के कमेंट सेक्शन से हिंट मिलता है कि वह Redmi Turbo 4 Pro की बात कर रहे हैं। अघर यह सच साबित होता है तो ब्रांड जल्द ही इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








