Redmi का नया Turbo फोन पावरफुल प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा के साथ कल होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स
Redmi Turbo 4 जल्द ही चीन में लॉन्च होने वाला है, जो अप्रैल में आए Redmi Turbo 3 का अपडेट होगा। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8400-Ultra प्रोसेसर पर आधारित होगा, जो इसे इस प्रोसेसर वाला पहला डिवाइस बनाता है।
कंपनी ने लॉन्च डेट के साथ फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन को भी टीज किया है। ऑफिशियल तस्वीरों से इसके प्राइमरी कैमरे की जानकारी भी सामने आई है।

Redmi Turbo 4 लॉन्चिंग
Redmi Turbo 4 चीन में 2 जनवरी को दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे) लॉन्च होगा। कंपनी ने वीबो पोस्ट के जरिए फोन के डिजाइन का खुलासा किया है। इसे 'लकी क्लाउड व्हाइट' शेड में पेश किया जाएगा, जिसमें फ्रॉस्टेड शॉफ्ट फॉग ग्लास बैक कवर और बीच में हल्की दाईं ओर वर्टिकल रेड लाइन का डिटेल है।
Redmi Turbo 4 का डुअल रियर कैमरा यूनिट बैक पैनल के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित है। इसमें दो सर्कुल कैमरा स्लॉट पील-शेप्ड आईलैंड में वर्टिकली अरेंज्ड हैं। इसके साथ ही कैमरा मॉड्यूल के पास एक अण्डाकार एलईडी फ्लैश यूनिट भी मौजूद है।
Redmi Turbo 4 के रियर पैनल पर दिए गए टेक्स्ट से पुष्टि होती है कि इसमें OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का 1/1.5-इंच प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। इसका अपर्चर f/2.2 और फोकल लेंथ 15mm से 26mm के बीच होगी।
Redmi Turbo 4 में MediaTek Dimensity 8400-Ultra चिपसेट होगा, जिसकी पुष्टि कंपनी पहले ही कर चुकी है। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि यह हैंडसेट 16GB तक रैम को सपोर्ट करेगा और Android 15-बेस्ड HyperOS 2.0 पर काम करेगा।
Redmi Turbo 4 के सभी स्पेसिफिकेशंस और वेरिएंट्स की जानकारी लॉन्च के बाद ही सामने आएगी। इसके साथ ही लॉन्चिंग के बाद फोन की कीमत का भी खुलासा होगा।


Click it and Unblock the Notifications







