Redmi Y3 हुआ लॉन्च, 32 MP सेल्फी कैमरा और कीमत 10,000 से कम
बाजार में काफी सारे स्मार्टफोन मौजूद हैं। जिसके चलते स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों के बीच आगे बढ़ने की होड़ लगी रहती है। आए दिन नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, लेकिन वह यूजर्स को कितने पसंद आते हैं, यह सिर्फ यूजर्स पर ही निर्भर करता है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी कंपनी काफी ज्यादा पसंद की जाने वाली कंपनी है। कंपनी हर साल अपने स्मार्टफोन को लॉन्च करके बाजार में छा जाती है। सबसे पहले कंपनी ने ऑनलाइन तरीके से अपने स्मार्टफोन को बेचना शुरू किया था।

हालांकि डिमांड को देखते हुए कंपनी ने ऑफलाइन तरीके से भी अपने स्मार्टफोन बेचना शुरू कर दिया है। कंपनी ने 2017 में अपना पहला ऑफलाइन आउटलेट खोला था। उस समय कंपनी का मार्केट शेयर -1% था। हालांकि जो एक से दो सालों में ही 20.6% हो गया है। कंपनी ने अबतक भारत में अपने 1000 Mi Stores को खोल दिया है।
अब कंपनी अपने Mi Studios पर काम कर रही है। यह जानकर आपको हैरान होगी कि 2018 के पांच टॉप सेलिंग स्मार्टफोन शाओमी के ही थे। उनमें से एक कंपनी की Yseries का स्मार्टफोन भी था। कंपनी ने अबतक अपनी Yseries के चलते 7 मिलियन से ज्यादा यूनिट को सेल किया है। इतने बड़ी कामयाबी के चलते ही कंपनी ने अपनी Yseries का Redmi Y3 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का हाईलाईट इसमें दिया गया 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Redmi Y3: डिजाइन और डिस्प्ले
Redmi Y3 स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो स्मार्टफोन 6.26 (15.9cm) इंच की डिस्प्ले के साथ आता है। फोन को डॉट नॉट डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। फोन 19.9HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले को सिक्योर करने के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्शन दी गई है। इसी के साथ रात में रीडिंग को आसान बनाने के लिए Low Blue Light को शामिल किया गया है। स्मार्टफोन को Aura Prism Design के साथ पेश किया गया है। जिसके चलते फोन के बैक पर 7 लेयर मौजूद है। फोन के बैक में Dynamic Reflection Effect के चलते माइक्रो लाइन दी गई हैं। जो इसे पकड़ने में काफी सरल बनाती हैं।
कलर वेरिएंट की बात करें तो फोन को तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें Elegent Blue, Bold और Red Prime Black कलर मौजूद है। फोन में 3.5mm का हैडफोन जैक दिया गया है। इसी के साथ बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बता दें, स्मार्टफोन Infrared Blaster फीचर के साथ आता है। जो आपके स्मार्टफोन को एक रिमोट बनाता है। जिसकी मदद से आप अपने घर के डिवाइस को फोन के जरिए ही कंट्रौल कर सकते हैं। स्मार्टफोन 2+1 कार्ड स्लोट के साथ आता है। जिसमें Dual Sim Dual VoLTE शामिल है। वहीं माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Redmi Y3: कैमरा सेटअप
जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि Redmi Y3 को 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया है। इसी के साथ Redmi Y3 का कैमरा काफी सारे फीचर्स के साथ आता है। जो आपको डिएसएलआर जैसी क्वालिटी के समान ही पिक्चर्स देने में समर्थ होगा। कैमरा AI Beautify 4.0 फीचर्स के साथ आता है। उसी के साथ कैमरा Auto HDR, लो लाइट सेल्फी, स्क्रीन प्लैश, एआई पोट्रेट मोड, ग्रुप सेल्फी के लिए फिल्ड ऑफ व्यूह, शेक फ्री सेल्फी, Palm Shutter, Stabilized Selfie video जैसे और भी कई सारे फीचर्स के साथ आता है। वहीं, वीडियो को और भी बेहर तरीके से कैप्चर करने के लिए फोन में फुल एचडी सेल्फी वीडियो रिकॉर्डर दिया गया है।
इसी के साथ फोन में Electronic Image Stabilization फीचर दिया गया है। जो वीडियो में अनचाही मूमेंट को रोकने में मदद करेगा। कंपनी ने अपने Redmi Y3 स्मार्टफोन में 360 डिग्री एआई फेस अनलॉक फीचर को पेश किया है। स्मार्टफोन के बैक कैमरा की बात करें तो फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल के साथ आता है। बैक कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में AI Scene Detection फीचर दिया गया है। जिसकी मदद से यूजर्स 33 अलग-अलग कैटेगरी को कंट्रोल करके एक बेहतर तस्वीर ले सकते हैं। इसी के साथ 60 FPS के साथ फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। इन सबके अलावा खास बात यह है कि फोन में इन-बिल्ट Google Lens ऐप को पेश किया गया है। जिसकी मदद से आप ऑबजेक्ट के बारें में आसानी से जानकारी निकालकर उसे खरीद सकते हैं।
Redmi Y3: बैटरी और प्रोसेसर
Redmi Y3 में 4000mAH की बैटरी दी गई है। जो भारी इस्तेमाल के बाद भी दो दीन आसानी से चल सकती है। फोन में Adaptive Battery को पेश किया गया है। जो बैटरी को बचाने में मदद करती है। Redmi Y3 में प्रोसेसर की बात करें तो फोन में Qualcomm Snapdragon 632 मौजूद है। जो Octa-core Kryo प्रोसेसर के साथ आता है। यह काफी फास्ट और पॉवरफुल प्रोसेसर है। फोन में आउट ऑफ द बॉक्स MIUI 10 मौजूद है। जो Android 9 Pie पर चलता है। कंपनी ने अपने Redmi Y3 की क्वालिटी को और भी और भी मजबुत पर ध्यान दिया है। स्मार्टफोन P2i Hydrophobic nano coating के साथ आता है। जो इसे स्पैल्श प्रूफ बनाता है। वहीं, पानी से बचने के लिए फोन के बटन और पोर्ट को वॉटर टाइट सील किया गया है।
Redmi Y3: कीमत और उपलब्धता
Redmi Y3 की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इतने सारे फीचर्स के बावजूद स्मार्टफोन को काफी बजट फ्रेंडली रखा है। कंपनी ने अपने Redmi Y3 स्मार्टफोन को दो वेरिंएट में लॉन्च किया है। फोन का पहला वेरिएंट 3GB + 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। वही फोन का दूसरा वेरिएंट 4GB + 64GB स्टोरेज के साथ आता है। जिसकी कीमत 11,999 रुपये हैं। स्मार्टफोन को 30 अप्रैल,2019 से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। ग्राहक इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन, Mi.com और Mi Homes के जरिए खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








