जियो 4जी फीचर फोन दो वैरिएंट में होगा लॉन्च, ये हैं स्पेक्स
रिलायंस जियो 4जी फीचर फोन जल्द ही होगा लॉन्च, फोन के दो वैरिएंट हो सकते हैं पेश।
रिलायंस जियो के डाटा प्लान के बाद कंपनी का 4जी फीचर फोन एक बार फिर चर्चाओं में है खबर है कि कंपनी अपने इस फोन को जल्द ही मार्केट में उतार सकती है। जियो के इस फीचर फोन की खास बात है कि यह 4जी VoLTE फीचर सपोर्ट के साथ आएगा।

काफी समय से शांत चल रहे जियो ने एक बार फिर खबरों में जगह बनाते हुए सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया है। किफायती 4जी स्मार्टफोन पेश करने के बाद अब लगता है कंपनी अपने 4जी फीचर फोन को लेकर भी तैयार है।
शानदार सुविधाएं देने के साथ ही जियो अपने आकर्षक कीमत के लिए भी मशहूर है। चाहे आप जियो के डाटा प्लान या अन्य टैरिफ प्लान को देखें या फिर 4जी स्मार्टफोनम जियो कम कीमत में बेहतर से बेहतर सेवा देने की और अग्रसर है। यही कारण है कि जियो के फीचर फोन से भी यही उम्मीदें है।

91मोबाइल्स रिपोर्ट की मानें तो जियो जल्द ही यह फोन मार्केट में पेश कर सकता है। इस रिपोर्ट में जियो के 4जी फीचर फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में भी जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन में 2.4 इंच डिस्प्ले होगा
और ये स्प्रेडट्रम और क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ आएगा।
इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जियो अपने इस फीचर फोन को दो वैरिएंट में पेश कर सकता है। इसमें 512एमबी की रैम और 4जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और वीजीए फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








