रिलायंस जियो 4G फीचर फोन के 5 फायदे, आप भी रह जाएंगे हैरान
रिलायंस जियो जल्द ही पेश करने वाला 5 शानदार फीचर वाला सस्ता जी फीचर फोन
रिलायंस जियो इस समय भारत में एक हॉट टॉपिक है। कहीं भी चले जाओ जियो की बात आ ही जाती है। खैर जियो ने कई महीनों तक यूज़र्स को उनकी पसंदीद सेवा इंटरनेट डाटा, मुफ्त जो दी है, वो भी शानदार स्पीड के साथ। अब जियो अपने सस्ते 4जी VoLTE फीचर फोन को लेकर चर्चाओं में है।

रिलायंस जियो के इस नए फीचर फोन के बारे में काफी दिनों से चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही कंपनी अपने सबसे सस्ते 4जी फीचर फोन को लॉन्च करेगी। इस फोन में यूज़र्स VoLTE फीचर के चलते बेहतर वॉयस क्वालिटी पा सकते हैं। इसके अलावा फोन में कुछ एप्स भी होंगी।
आज हम आपको बता रहे हैं रिलायंस जियो फीचर फोन के 5 फायदों की, जो आपके बेहद काम आ सकते हैं।
जियो टीवी एप
रिलायंस जियो के सस्ते फीचर फोन में दिए हुए जियो टीवी एप से लाइव देखा जा सकता है। कंपनी के अनुसार जियो टीवी एप से 350 से अधिक चैनल का एक्सेस मिल सकता है।
जियो सिनेमा
कहा जा रहा है कि इस फीचर में जियो सिनेमा एप भी है जो कि एक ऑन डिमांड विडियो लाइब्रेरी है। इस एप के जरिए टीवी शो, म्यूजिक विडियो आदि देखे जा सकते हैं।
जियो म्यूजिक
अब स्मार्टफोन का मजा आपको जियो के इस फीचर फोन में भी मिल जाएगा। वो ऐसे कि इसमें होगी जियो म्यूजिक एप, जिससे आप म्यूजिक स्ट्रीम और डाउनलोड कर सकते हैं।
4G VoLTE
रिलायंस जियो अपने यूज़र्स को कम रुपए में 4G VoLTE अनुभव दे रहा है। यह फीचर आपको अब भी कई महंगे स्मार्टफोन में नहीं मिलता। जियो के इस फोन की कीमत 999 रुपए से 1,500 रुपए है।
नोकिया 3310 से भी सस्ता
नोकिया ने हाल ही में अपना फीचर फोन नोकिया 3310 लॉन्च किया है, जिसकी कीमत भारत के मुताबिक लगभग 4,000 रुपए के आस पास होगी। जबकि जियो का यह फोन आपको इसके आधी से कम कीमत में मिल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








