Home
Mobile

Reliance Jio ने दिवाली से पहले यूजर्स को दिया शानदार तोहफा, पेश किया JioPhone Prima 2 4G

Reliance Jio ने अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, दीवाली 2024 के आने से पहले जियो ने अपने यूजर्स के लिए JioPhone Prima 2 4G लॉन्च कर दिया है। इस फोन को पिछले साल आए JipPhone Prima का सक्सेसर बताया जा रहा है।

कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन को कई जबरदस्त फीचर्स के साथ मार्केट में पेश किया है। चलिए इस फोन के फीचर्स लेकर कीमत और बाकी जरूरी बातों को विस्तार से जान लेते हैं, ताकि आपके लिए खरीद आसान हो सके।

JioPhone Prima 2 4G एक ऐसा फोन, जिसमें है फीचर्स की भरमार

JioPhone Prima 2 4G की कीमत और उपलब्धता

JioPhone Prima 2 4G को कंपनी ने लक्स ब्लू कलर में लॉन्च किया है। बात करें इस डिवाइस की कीमत की तो आप इसे मात्र 2,799 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। यह डिवाइस ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर उपलब्ध है। लेकिन कंपनी जल्द ही इसे JioMart, रिलायंस डिजीटल के साथ ही अन्य रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध करा देगी।

JioPhone Prima 2 4G स्पेसिफिकेशंस

जियो का नया फोन काई-ओएस पर रन करता है, जो कि YouTube, Facebook और Google Voice Assitant जैसे फीचर्स से लैस है। यानी कि इस डिवाइस में आप इन सभी ऐप को आसानी से चला सकेंगे। इसके अलावा, ये डिवाइस आपको JoiTV, JioCinema, JioSaavan के साथ कई अन्य मनोरंजन के साधन भी पेश करेगा।

JioPhone Prima 2 4G में बिना ऐप के JioChat और नेटिव वीडियो कॉलिंग के लिए रियर और सेल्फी कैमरा भी उपलब्ध है। इतना ही नहीं इस फोन में JioPay और साउंड अलर्ट, UPI Scan और QR Code पेमेंट ऑप्शन भी मिलेगा।

JioPhone Prima 2 4G बैटरी लाइफ और डिस्प्ले

बात करें इस फोन की बैटरी लाइफ की तो इसमें आपको 2000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। डिवाइस में मनोरंजन के लिए FM रेडिओ भी दिया गया है, जो कि 23 भाषाओं के सपोर्ट के साथ मिल रहा है।

JioPhone Prima 2 4G में आपको 320x240 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 2.4 इंच का शानदार QVGA कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी। फोन में LED टॉर्च और रियर कैमरा भी है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 0.3MP का कैमरा दिया गया है। Jio का यह लेटेस्ट फोन 512MB रैम से लैस है। इसकी मेमोरी को यूजर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ा सकते हैं। राउंड एज डिजाइन वाला यह फोन ARM Cortex A53 प्रोसेसर पर रन करता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X