Home
News

iPhone 15 ग्राहकों की मौज, ये कंपनी दे रही 6 महीने तक फ्री कॉलिंग के साथ रोजाना 3GB डेटा, जानें

Reliance Jio iPhone 15 Offer: देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Jio) आईफोन 15 के ग्राहकों को के लिए नए नए ऑफर्स का ऐलान किया है। जिसके तहत iPhone 15 की खरीदारी करने पर जियो 2,394 रुपये के अतरिक्त बेनिफिट ऑफर कर रही है। टेलिकॉम कंपनी Jio ने अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से आईफोन 15 खरीदने पर नए ऑफर्स मिलने की घोषणा की है। तो आइए आपको इस नई ऑफर्स के डिटेल्स बताते हैं।

Reliance Jio iPhone 15 Offer

जियो के अनुसार रिलायंस रिटेल स्टोर, रिलायंस डिजिटल ऑनलाइन या फिर जियो मार्ट से iPhone 15 की खरीदारी करने पर नए ऑफर्स का लाभ मिलेगा। कंपनी के बताए गए इस जगहों से अगर ग्राहक नए iPhone 15 को लेता है, तो उसे 6 महीने तक 399 रुपये का हर महीने रिचार्ज मुफ्त मिलेगा। जिसके तहत कंपनी ऱोजोना 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100SMS मुफ्त देती है।

iPhone 15 ग्राहकों की मौज,  Jio दे रहा खास ऑफर, यहां जानें

आपको बता दें, जो जियो ग्राहक नहीं हैं, वे आईफोन 15 खरीदने पर नया सिम कार्ड भी ले सकते हैं, या फिर मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी एक्सेस कर सकते हैं। जियो का ये ऑफर आज से यानि कि, 22 सितंबर 2023 से लागू होगा। नई आईफोन 15 में -फ्री ऑफर में मिलने वाले बेनिफिट को नई प्रीपेड जियो सिम इन्सर्ट होने पर 72 घंटे के अंदर आपके मोबाइल कनेक्शन पर क्रेडिट कर दिया जाएगा। पात्र ग्राहकों को जियो नंबर पर जियो आईफोन 15 ऑफर क्रेडिट होने के बाद SMS या फिर Mail के जरिए जानकारी दी जाएगी। आपको यहां ध्यान देना है कि, नया फ्री जियो प्लान सिर्फ आईफोन 15 के ग्राहकों के लिए ही है।

iPhone 15 फीचर्स

आईफोन 15 को डायनमिक आइलैंड के साथ पेश किया गया है। जो iOS 17 पर चलेगा। इसमें कंपनी का लेटेस्ट U2 Ultra-वाइडबैंड चिपसेट शामिल किया गया है। सबसे खास बात इस सीरीज की यह है कि, इसे एप्पल ने पहली बार लाइटनिंग पोर्ट की जगह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ लॉन्च किया है। iPhone 15 में 6.1 इंच डिस्प्ले दिया गया है, जो 1 हर्ट्ज से 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें A16 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए iPhone 15 को 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल कैमरे से लैस किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio has announced to give free recharge of Rs 399 for 6 months to iPhone 15 customers if they purchase iPhone 15 from Reliance Retail Store, Reliance Digital Online or Jio Mart. Under which the customer will be able to avail the benefit of daily 3GB data, unlimited voice calling and daily 100SMS.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X