Reliance Jio का धमाकेदार मंथली प्लान, Netflix और Amazon सहित मिलेगा 15 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन
Reliance Jio अपने यूजर्स के नए प्लान्स की पेशकश करता रहता है, ताकि यूजर्स को इसका इस्तेमाल करने में किसी प्रकार की समस्या से ना जूझना पड़े। हाल ही में Reliance Jio ने एक नया OTT प्लान लॉन्च किया है, जो कि आपको 888 रुपये में मिलने जा रहा है। चलिए जान लेते हैं Reliance Jio के इस 888 रुपये के प्लान के बारे में।
Reliance Jio द्वारा पेश किया गया 888 रुपये का प्लान एक मंथली प्लान है, जो कि JioFiber और Jio AirFiber दोनों ही यूजर्स के लिए पेश किया गया है। Jio का यह प्लान आपके लिए कई सारी सुविधाएं लेकर आया है। इसके अलावा यह आपके बजट के हिसाब से लॉन्च किया गया है।

क्या मिलेंगी इस प्लान में सुविधाएं
Reliance Jio द्वारा पेश किया गया 888 रुपये का प्लान JioFiber और Jio AirFiber दोनों ही यूजर्स को मिल रहा है। इसके अलावा अगर आपको WhatsApp पर ऑडियो कॉल या वीडियो कॉल करने की आदत है, तो आप इस प्लान के माध्यम से WhatsApp पर कॉल का आनंद उठा सकेंगे और आपको इसके लिए अलग से रिचार्ज करने की भी आवश्यकता नहीं होगी। Jio का यह 888 रुपये का प्लान अनलिमिटेड डेटा के साथ आ रहा है।
आपको बता दें कि अनलिमिटेड डेटा के साथ इस प्लान में सभी OTP प्लेटफॉर्म्स जैसे Netflix, Jio Cinema और Amazon सहित 15 ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है। इस नए प्लान में यूजर्स को 30Mbps की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है। कुल मिलाकर एक प्लान में यूजर्स को OTP ऐप्स की स्ट्रीमिंग के साथ अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जा रहा है। मतलब एक प्लान में आप फुल धमाल का मजा ले सकते हैं।
प्रीपेड यूजर्स भी ले सकेंगे मजा
वहीं अगर यूजर्स प्रीपेड प्लान का इस्तेमाल करते हैं, तो आप इस 888 रुपये वाले प्लान को रिचार्ज करवा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि सभी मौजूदा यूजर्स आसानी से इस नए पोस्टपेड प्लान को अपग्रेड कर सकते हैं। लेकिन यहां हम आपको बता दें कि इस प्लान में आपको वॉइस कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








