लॉन्च हुआ 4g फोन, कीमत केवल 3,999 रुपए!
रिलायंस ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन लाइफ फ्लेम 6 पेश कर दिया है। इसकी कीमत मात्र 3,999 रुपए रखी गई है। यह फोन ऑफलाइन स्टोर्स रिलायंस डिजिटल और डिजिटल एक्सप्रेस में उपलब्ध होगा। इससे पहले रिलायंस ने पिछले हफ्ते ही अपने नए फ्लेम 3 और फ्लेम 4 लॉन्च किए थे।

कंपनी का यह 4जी फोन है। इस फोन के माध्यम से कंपनी बेहद कम कीमत में 4जी कनेक्टिविटी उपलब्ध करा रही है।
देखिए इसके फीचर्स -
रिलायंस का यह नया फोन एंड्रायड लॉलीपॉप 5.1 पर काम करता है। यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है।
लाइफ फ्लेम 6 में 4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में असाही ड्रैगनट्रेल ग्लास का प्रयोग किया गया है।

फोन में माली 400 एमपी 2 जीपीयू के साथ 1.5 GHz क्वाड कोर एसओसी प्रोसेसर दिया गया है।
फोन की रैम 512 एमबी की है और इसकी इंटरनल मैमोरी 4 जीबी की है, जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में 2मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसका फ्रंट कैमरा भी 2 मेगापिक्सल का ही है।
फोन में 1750mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 4.5 घन्टों का टॉक टाइम देती है और 175 घंटे का स्टैंडबी टाइम।


Click it and Unblock the Notifications








