रिलायंस LYF 4G VoLTE फीचर फोन की फोटो और विडियो लीक
रिलायंस जियो का 4G VoLTE फीचर फोन पिछले कुछ दिनों में काफी ज्यादा चर्चाओं में रहा है। पहले फोन के जुलाई में पेश होने की खबरें थी, लेकिन इसके ठीक बाद कहा गया कि GST लागू होने के बाद फोन के लॉन्च में देरी हो सकती है। हालांकि इन सभी के बीच इस फोन के बारे में कंपनी से किसी भी तरह की जानकारी या बयान नहीं मिला है।

अब नई रिपोर्ट्स पर नज़र डालें तो लगता है सभी कुछ एक बार फिर बदलने को है। TechPP ने अब Reliance 4G VoLTE फीचर फोन की लाइव पिक्चर लीक की है जिसमें LYF लोगो को साफ़ देखा जा सकता है।
इस फोन के तस्वीर पर ध्यान दें तो यह पता चलता है कि यह हैंडसेट 2.4 इंच की कलर डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें डूअल लैंग्वेज कीपैड होगा, जिसके साथ नेविगेशन बटन दिया जाएगा। जो कि कई अन्य फीचर फोन में देखा जा सकता है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि नेविगेशन बटन के साथ ही इसमें एक टॉर्च बटन भी दिया होगा।
LYF फीचर फोन
रिलायंस जियो अपने 4G VoLTE फीचर फोन को LYF ब्रांड के तहत लॉन्च करेगी, न कि जियो ब्रांड नाम के साथ। लीक हुई फोन की नई तस्वीर में LYF ब्रांड का लोगो भी देखा जा सकता है। बता दें कि रिलायंस जियो अपने LYF ब्रांड के तहत कई 4जी VOLTE स्मार्टफोन पेश कर चुका है।
LYF 4G VoLTE फीचर फोन के स्पेक्स
इस रिपोर्ट में LYF 4G VoLTE फीचर फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में भी जानकारी दी गई है। फोन में 512 एमबी की रैम और 4जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जाएगी। फोन में एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी होगा जिसकी मदद से इंटरनल स्टोरेज को 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलवा फोन में दो सिम कार्ड स्लॉट भो होंगे जिनमें से एक नैनो सिम स्लॉट होगा।
फोन में होंगी जियो ऐप्स
फीचर फोन के बावजूद भी यह फोन जियो की ऐप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा आदि को सपोर्ट करेगा। कहा जा रहा है कि यह फोन फायरफॉक्स ओएस के KAI ओएस पर काम करेगा। इसके अलावा फोन में ब्लूटूथ 4.1, विडियो कॉलिंग और जीपीएस भी दिया जाएगा।
क्वालकॉम और स्प्रेडट्रूम
रिलायंस जियो के इस फीचर फोन की जो एक और खासियत है वो है इस फोन के दो वैरिएंट में क्वालकॉम और स्प्रेडट्रूम प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे कहा जा सकता है कि यह अन्य फीचर फोन के मुकाबले बेहतर साबित हो सकता है।
हैंड्स ऑन वीडियो
रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह कथित LYF 4G VoLTE फीचर फोन 1,499 रुपए में पेश होगा। साथ ही बता दें कि यह पहला फीचर फोन होगा जो कि वॉयस असिस्टेंट के साथ आएगा। यहां आप इस फोन का विडियो भी देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications