पेनड्राइव कम्पेटिबिलिटी और जियो ऑफर के साथ आता है नया विंड 7एस
रिलायंस लाइफ ब्रांड का नया स्मार्टफोन विंड 7एस पेनड्राइव कम्पेटिबिलिटी और जियो ऑफर के साथ आता है।
रिलायंस इंडस्ट्री पिछले काफी समय से सस्ते और किफायती 4जी स्मार्टफोन पेश कर रही है। अपने 4जी स्मार्टफोन की लिस्ट में अब कंपनी ने एक और नाम पेश कर दिया है। रिलायंस रिटेल ने लाइफ सीरीज़ लाइफ विंड 7एस स्मार्टफोन पेश कर दिया है। लाइफ ब्रांड का यह नया स्मार्टफोन 5,699 रुपए का है, इसे जल्द ही रिलायंस स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
लाइफ विंड 7 एस स्मार्टफोन में आपको तीन कलर वैरिएंट ब्लैक, वाइट और ब्लू मिलेंगे। कहा जा रहा है की यह लाइफ विंड 7आई का प्रीमियम वर्जन है, जो की पिछले महीने 4,999 रुपए में लॉन्च हुआ था। नए विंड 7एस की शानदार बात है की इसमें पेनड्राइव का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
रिलायंस के लाइफ ब्रांड विंड 7एस स्मार्टफोन एंड्रायड 6 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नया लाइफ फोन 5 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसका रेजोल्यूशन 1280*720 पिक्सल है।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
प्रोसेसर
रिपोर्ट में भी कहा गया है कि लाइफ एंड 7एस में 64 बिट 1.3GHz क्वाड कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर है। इस फोन में 2जीबी की दमदार रैम होगी। ग्राफ़िक्स के लिए फोन में एड्रेनो 304 जीपीयू दिया गया है। इसमें जेस्चर कण्ट्रोल भी दिया गया है।
128जीबी तक मैमोरी
इंटरनल मैमोरी की बात करें तो फोन में 16 जीबी मैमोरी दी गई है। साथ ही इसमें मैमोरी कार्ड स्लॉट भी है जिससे इसकी मैमोरी 128जीबी तक मैमोरी को बढ़ाया जा सकता है।
8एमपी रियर कैमरा
लाइफ 7एस स्मार्टफोन में 8एमपी रियर कैमरा और एलईडी फ़्लैश लाइट है। इसका 5एमपी सेल्फी कैमरा है। फोन में नॉन रिमूवेबल बैटरी 2250mAh पॉवर की है।
हैप्पी न्यू इयर ऑफर
इस स्मार्टफोन की सबसे शानदार बात है कि यह हैप्पी न्यू इयर ऑफर के साथ आता है। यानी कि इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल और फ्री डाटा मिलता है। जो की 31 मार्च 2017 तक मुफ्त होगा।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के हिसाब से फोन शानदार है, इसमें 4जी VoLTE, LTE, 3जी, जीपीआरएस/EDGE, वाईफाई, वाईफाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी विकल्प दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications