इन स्मार्टफोन से रिप्लेस करें अपने चाइनीज ब्रांड स्मार्टफोन
भारत में चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड बेहद फेमस हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि चाइनीज ब्रांड भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों में राज है। श्याओमी, ओप्पो, वीवो, वनप्लस, लेनोवो जैसी और भी कई चाइनीज ब्रांड इन दिनों स्मार्टफोन मार्केट में टॉप पर हैं। खासकर जब बात बजट स्मार्टफोन की आते है तो इनकी पॉपुलैरिटी काफी अधिक है।

यदि आप भी अपने चाइनीज फोन को रिप्लेस करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं ऐसी कुछ ब्रांड्स जो चाइनीज नहीं हैं। इनमें आपको बजट केटेगरी से हाई एंड रेंज तक के फोन मिल जाएंगे। तो चलिए बाजार डालते हैं इन पॉपुलर नॉन चाइनीज ब्रांड्स पर, जो आपके चाइनीज फोन को रिप्लेस करने के लिए है एकदम बेस्ट।
माइक्रोमैक्स
माइक्रोमैक्स इंडिया की स्मार्टफोन ब्रांड है, जिसने कई शानदार स्मार्टफोन पेश किए हैं। हाल ही में माइक्रोमैक्स ने अपनी नई इवोक रेंज मार्केट में उतारी थी। इन स्मार्टफोन में कंपनी ने बिग बैटरी फीचर दिया है। साथ ही कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन कैनवास 1 डूअल रियर कैमरा के साथ आता है। बजट रेंज में चाहें तो आप इस ब्रांड में कई अच्छे ऑप्शन देख सकते हैं।
ऐपल
ऐपल एक ऐसी स्मार्टफोन ब्रांड है जिसके फोन हर कोई इस्तेमाल करना चाहता है। हालाँकि इनकी कीमत आम आदमी के बजट में फिट नहीं होती है। लेकिन यदि आप उन हाई एंड यूज़र्स में से हैं जो जेब ढीली करने में संकोच नहीं करते हैं तो आईफोन से बढ़िया भला और क्या होगा। यह एक अमेरिकन ब्रांड है।
सोनी
शानदार, क्लासी और प्रीमियम लुक यह सभी सोनी के स्मार्टफोन की खासियत है। इनकी एक खासियत क्लासिक कैमरे भी हैं। सोनी के फोन आने कैमरे के लिए जाने और माने जाते हैं। इसके अधिकतर फोन आपको मिड रेंज में मिलेंगे और यह एक जापान की ब्रांड है। भारत में कंपनी ने हाल ही में सोनी एक्स्पीरिया एक्सए1 अल्ट्रा लॉन्च किया है।
इंटेक्स
इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड की बात करें तो इंटेक्स भी इनमें से एक है जो बजट रेंज में यूज़र्स को काफी सारे ऑप्शन देती है। पिछले कुछ समय में कंपनी ने कई बजट स्मार्टफोन पेश किए हैं। इंटेक्स का लेटेस्ट स्मार्टफोन एक्वा ज़ेनिथ 3,999 रुपए की कम कीमत में आता है और यह एंड्रायड 7.0 नॉगट ओएस पर काम करता है।
सैमसंग
स्मार्टफोन ब्रांड में ऐपल के बाद किसी पॉपुलर ब्रांड का नंबर आता है तो वो है सैमसंग। सैमसंग पॉपुलर ही नहीं बल्कि एक विश्वसनीय ब्रांड माना जाता है। इस ब्रांड में आपको हर रेंज में फोन मिल जाएंगे। सैमसंग के लेटेस्ट फ्लैगशिप सैमसंग गैलेक्सी एस8 और सैमसंग गैलेक्सी एस8+ को काफी पसंद किया जा रहा है।
नोकिया
नोकिया का कमबैक इस साल स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव व अन्य कंपनियों के लिए तगड़ा कम्पटीशन लाया है। कंपनी के तीनों स्मार्टफोन नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 को काफी पसंद किया जा रहा है। नोकिया फ़िनलैंड की कंपनी है जो कि फ़िनलैंड की ही एचएमडी ग्लोबल के साथ मिलकर फोन पेश रही है।
यू टेलीवेंचर
यू टेलीवेंचर, माइक्रोमैक्स इन्फार्मेटिक्स लिमिटेड और सायनोजेन इंक का जॉइंट वेंचर है। इस ब्रांड के तहत भी कई अच्छे फोन लॉन्च हुए हैं। इसका यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुआ है, जो फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव है। इस फोन के लिए काफी अच्छा रिस्पोंस कंपनी को मिल रहा है। आप अपने चाइनीज स्मार्टफोन को रिप्लेस करने के लिए इस ब्रांड को कंसीडर कर सकते हैं। यह इंडियन ब्रांड है।
लावा
इंडियन ब्रांड की लिस्ट में लावा भी शामिल है। लावा अधिकतर बजट रेंज में अपने स्मार्टफोन उतारती है। हाल ही में कंपनी ने लावा ए93 लॉन्च किया था। यदि आपका बजट कम है और आप चाइनीज फोन को रिप्लेस करना चाहते हैं तो इस ब्रांड में आपको कई बजट स्मार्टफोन मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications