ऐसा होगा ब्लैकबेरी का नया पोर्शे डिजाइन स्मार्टफोन

रिम को मशहूर कार पोर्शे की डिजाइन पर आधारित नए फोन से काफी उम्मीदें हैं। नए स्मार्टफोन का भार 155 ग्राम है और फोन का आकार 115 x 67 x 11.3 एमएम है। तकनीकी रूप से पोर्शे डिजाइन के नए ब्लैकबेरी फोन में 2.8 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 640 x 480 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। फोन में यूजर को टच स्क्रीन के साथ क्वार्टी की पैड की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा फोन में एसलरोमीटर और प्राक्सीमीटर सेंसर दिए गए है जो फोन की स्क्रीन को और स्मार्ट बनाते हैं।
फोन में दिया गया 3.5 एमएम जैक के द्वारा यूजर म्यूजिक का अलग अनुभव ले सकता है। पोर्शे डिजाइन के P9981 फोन में 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे 32 जीबी तक एक्पेंड कर सकते हैं। अन्य स्मार्टफोन के मुकाबले ब्लैकबेरी P9981 में यूएसबी और ब्लूटूथ के द्वारा फास्ट कनेक्टीविटी मिलती है जिससे पल भर में ढेर सारा डेटा फोन से दूसरी डिवाइस में ट्रांसफर हो जाता है।
ब्लैकबेरी P9981 में ब्लैकबेरी 7.0 आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो फोन को दमदार पावर प्रोवाइड करता है। इसके साथ ब्लैकबेरी के नए फोन में 1.2 गीगा हर्ट प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का एमएसएम 8655 चिपसेट इनबिल्ड है। एक बात तो तय है फोन की डिजाइन इतनी शानदार है कि लोगों को यह अपनी ओर जरूर आकर्षित करेगी। एक बात तो बताना भूल ही गए। नए फोन में 5 मेगापिक्सल का हाईडेफिनेशन कैमरें के साथ ऑटो फोकस और लिड लाइट की सुविधा दी गई है जो लाजवाब फोटो कैपचरिंग करता है साथ ही फोन द्वारा रिर्काड किए गए वीडियो को बड़ी स्क्रीन में आराम से देखा जा सकता है। अभी
फिलहाल ब्लैकबेरी के नए फोन के बारे में इतनी ही जानकारी मिल पाई है, रिम ने नए फोन की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है जैसे ही ब्लैकबेरी P9981 के बारे में कोई जानकारी प्राप्त होती है हम आपको जरूर बनाएंगे।
ब्लैकबेरी P9981 के फीचरों पर एक नजर
- 115 x 67 x 11.3 आकार
- 2.8 इंच स्क्रीन
- 640 x 480 स्क्रीन रेज्यूलूशन सपोर्ट
- क्वार्टी की पैड के साथ टच स्क्रीन की सुविधा
- 3.5 एमएम का जैक
- 768 एमबी रैम
- 8 जीबी इंटरनल मैमोरी, 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी
- वाईफाई, ब्लूटूथ
- जीपीआरएस, एज कनेक्टीविटी
- ब्लैकबेरी OS 7.0 आपरेटिंग सिस्टम
- 1.2 गीगा हर्ट प्रोसेसर
- 2592 x 1944 रेज्यूलूशन के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा, लिड लाइट सपोर्ट
- जीपीएस की सुविधा
- 1000 एमएएच बैटरी
- 155 ग्राम भार
- 5 घंटे 30 मिनट टॉक टाइम के साथ 348 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम
- कीमत- खुलासा नहीं


Click it and Unblock the Notifications








