रिलायंस ने लांच किए दो नए फोन फ्लेम 8 और विंड 3, जानिए क्या है इनमें खास
रिलायंस रिटेल ने अपने पोर्टफोलियो को लाइफ-लाइनअप के तहत बढ़ाया है और भारत में फ्लेम 8 और विंड 3 स्मार्टफोन को लांच किया है।

फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध इन फोन को 15 अगस्त के दौरान लगने वाली सेल में बिक्री के लिए रखा जाएगा। इस फोन में कई लेटेस्ट फीचर्स हैं जिनसे यूजर के संतुष्ट होने की उम्मीद है। इस फोन में ड्यूल सिम स्लॉट, 8 एमपी का रियर कैमरा और 4जी वॉल्ट और एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप दिया गया है।
अगर इस फोन की विशेषताओं के बारे में बात करें तो, इस फोन की स्क्रीन, 4.5 इंच FWVGA डिस्प्ले है और इसमें 1.1 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर क्वैलकॉम स्नैपड्रेगन 210 (MSM8909) प्रोसेसर है।
फ्लैम 8 में 1 जीबी रैम और 8 जीबी रोम है जिसकी मेमोरी को माईक्रोएसडी कार्ड डालकर बढ़ाया भी जा सकता है। साथ ही इस फोन में 8 मेगापिक्सल/5मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन में वाईफाई, जीपीएस और ब्लूटूथ भी दिया गया है। इस ड्यूल सिम में 2000 एमएएच की बैट्री दी गई है।

इस फोन में व्हाइट, ब्लू और ब्लैक कलर दिए गए हैं। इस फोन की कुल कीमत, 4199 रूपए है।
वहीं दूसरी ओर, लाइफ विंड 3 में 5.5 इंच आईपीएस डिस्पले की स्क्रीन है और इसका प्रोसेसर, एड्रेनो 306 जीपीयू के रूप में, क्वाड-कोर क्वैलकॉम स्नैपड्रेगन 410 है।

इसके अलावा, इस फोन की रैम 2 जीबी है, इसकी इंटरनल मेमोरी 16जीबी की है जिसे माईक्रोएसडी कार्ड डालकर बढ़ाया जा सकता है। इसका वर्जन, एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप है। इस फोन की कीमत, 6999 रूपए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








