मोटोरोला लांच करेगा 8 पिक्सल वाला स्मार्टफोन

मल्टीनेशनल कंपनी मोटोरोला मोबाइल क्षेत्र में एक जाना माना नाम बन चुका है। सेट टॉप बॉक और डिजिटल वीडियो रिकार्डस के अलावा मोटोराला वायरलेस टेक्नॉलिजी में भी काफी आगे है। मोटोरोला ने अभी अपना लेटेस्ट मोबाइल फोन लांच किया है जिसका नाम मोटोरोला एक्सटी 615 है।
फोन की डिजाइन खूबसूरत होने के साथ ही आकार में 117.7 x 60.5 x 9.85 एमएम और भार में 123.6 ग्राम है। इसका अल्ट्रा मॉडन लुक आपको बिना प्रभावित किए नही रहेगा। फोन में लेटेस्ट एंड्राएड वर्जन वाला जिंजरब्रैड ओएस लगा है जिसको 800 मेगाहर्ज का सिंगल कोर प्रोसेसर पावर प्रोवाइड करता है।
इसकी 4 इंच की डिस्पले स्क्रीन काफी बडी है और इसका रेजूलूशन 854 x 480 पिक्सल है। फोन पूरी तरह से टच स्क्रीन का है जिसमें दो कैमरे दिए हुए हैं। 8 मेगापिक्सल के दा्रा आप वीडियो भी रिकार्ड कर सकते हैं और वीजीए के दा्रा आप वीडियो कॉनफ्रेसिंग कर सकते हैं।
1 जीबी मेमोरी स्पेस को आप 32 जीबी तक बढा भी सकते हैं। फोन 3 जी नेटवर्क को बहुत अच्छे से सपोर्ट करता है इसलिए आपको इंटरनेट ब्राउसिंग करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ और वाईफाई दिया गया है। इसमें दिया गया मीडिया प्लेयर एमपी4, डिवएक्स और वैन जैसे फारमैट को सपोर्ट करता है।
मोटोरोला में 1390 एमएएच की लीथियम बैटरी दी गई है जो 300 मिनट के टॉक टाइम के साथ 110 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है। फिलहाल अभी इस फोन की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है पर अंतरराष्ट्रीय बाजार के कीमत के हिसाब से यह 20,000 रु के आस पास हो सकता है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications