Home
Mobile

2017 में लॉन्च हो सकता है लेनोवो का नया स्‍मार्टफोन

अफवाह उड़ रही है कि 2017 में Lenovo Zuk Edge स्‍मार्टफोन लांच किया जा सकता है।

By Aditi

आज के समय में, इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है कि हर कोई अपना ज्‍यादातर समय स्‍मार्टफोन में ही बिताता है। युवा नई-नई ऐप को इंस्‍टॉल करने और उनके फीचर्स में अपना वक्‍त लगाती है और कुछ लोग टिकाऊ व ज्‍यादा बैट्री बैकअप वाले स्‍मार्टफोन के पीछे पड़े रहते हैं। लेकिन हर कोई चलना अपने बजट के अनुसार ही चाहता है। ऐसे में सस्‍ता, सुंदर और टिकाऊ फोन को लांच करने में लिनोवो ने काफी हद तक सफलता प्राप्‍त कर ली है।

2017 में लॉन्च हो सकता है लेनोवो का नया स्‍मार्टफोन

ख़बर आ रही है कि जल्‍दी ही लिनोवो, अपना नया स्‍मार्टफोन मॉडल लिनोवो ज़ुक एज़ लांच कर सकता है। हालांकि, इसके बारे में लिनोवो की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन टेक इंडस्‍ट्री की अफवाहों पर गौर करें तो ये बात काफी हद़ तक सच हो सकती है।

आपको बता दें कि पिछले साल लिनोवो के मॉडल ने यूजर्स के बीच काफी अच्‍छी लोकप्रियता हासिल की थी, हालांकि कुछ यूजर्स ने मॉडल को लेकर शिकायत भी कर डाली।

2017 में लॉन्च हो सकता है लेनोवो का नया स्‍मार्टफोन

कयास लगाये जा रहे हैं कि यह फोन, 2.35 क्‍वाड-कोर क्‍वैलकॉम स्‍नैपड्रेगन 821 एसओसी प्रोसेसर सहित होगा और इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी टीडीडीआई डिस्‍पले भी दिया जाएगा। साथ ही इसमें गोरिल्‍ला ग्‍लास की प्रोटेक्‍शन भी दी जाएगी।

साथ ही इस डिवाइस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी उपलब्‍ध होगा और एक अंडर ग्‍लास यू टच फिंगर सेंसर भी दिया जाएगा जिससे सिर्फ 0.09 सेकेंड में ही अनलॉक सिस्‍टम होता है। साथ ही इस मॉडल में ब्‍लड ऑक्‍सीजन हार्ट रेट सेंसर, न्‍यूमेटिक अल्‍टीमीटर और एक यूवी लाइट सेंसर भी हो सकता है।

ऐसा सुनने में आ रहा है कि यह एक ड्यूल सिम डिवाइस होगी जिसमें एंड्रायड नगेट 7.0 एंड्रायड वर्जन होगा। आपको बता दें कि ये एंड्रायड का लेटेस्‍ट वर्जन है।

अफवाह है कि इस मॉडल में 13-megapixel रियर कैमरे के साथ एक 1.34-micron pixel सैमसंग ISOCELL सेंसर, f/2.2 aperture, PDAF+CAF hybrid autofocus, और एक high-brightness flash भी यूजर्स को मिलेगा। इसके अलावा, इस मॉडल में सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं भी दी जाएगी, जिनकी आवश्‍यकता आज के समय में हर यूजर को पड़ती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Rumored Lenovo smartphone to arrive in 2017.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X