Home
Mobile

Asus ROG Phone 7 सीरीज की आज से भारत में सेल शुरू, यहां जानिए इस गेमिंग फोन की कीमत और खासियत

Asus ROG Phone 7 सीरीज की आज से भारत में सेल शुरू, यहां जानिए ऑफर्स

गेम लवर्स की पहली पसंद मानी जाने वाली Asus ROG Phone 7 सीरीज की आज से भारत में सेल शुरू हो गई है। जिसके तहत आप ROG Phone 7 और ROG Phone 7 Ultimate स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट और विजय सेल (Vijay Sale) से आसानी से खरीद सकते हैं। कंपनी अपने यूजर्स को इन दोनों फोन्स पर कई ऑफर्स का भी लाभ दे रही है। तो आइए आपको आगे इस फोन्स की भारत में कीमत और इसपर मिल रहे ऑफर्स के बारे में विस्तार से समझाते हैं।

Asus ROG Phone 7 सीरीज के स्पेसिफिकेशन

Asus ROG Phone 7 सीरीज स्मार्टफोन्स में यूजर्स को 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिल रहा है। जो 165Hz रेजलूशन रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इन दोनों हैंडसेट में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट को शामिल किया गया है। जो लेटेस्ट Android 13 पर काम करते हैं। Asus ROG Phone 7 के दोनों नए डिवाइस में कंपनी 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दे रही है, जबकि Asus ROG Phone 7 Ultimate मॉडल में आपको 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिल रहा है। इसके अलावा, इसमें आपको एक्स कैप्चर की भी सुविधा दी गई है, जो गेमिंग के दौरान यूजर के फेवरेट मूवमेंट को कैप्चर करने में सक्षम है।

Asus ROG Phone 7 सीरीज का कैमरा

इस सीरीज में दोनों फोन्स में यूजर्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP लेंस, सेकेंडरी कैमरा 13MP का अल्ट्रा वाइड और तीसरा कैमरा 8MP का डेप्थ लेंस के साथ आ रह है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Asus ROG Phone 7 सीरीज की बैटरी

इन फोन्स में बैटरी की बात करें तो यह स्मार्टफोन्स 6000mAh की जंबो बैटरी के साथ आ रहे हैं। जिसे 30W हाइपर फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज भी किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें External Cooler को भी शामिल किया गया है। जो इस डिवाइस को हैवी यूसेज के दौरान भी गर्म नहीं होने देती।

Asus ROG Phone 7 सीरीज की आज से भारत में सेल शुरू, यहां जानिए ऑफर्स

Asus ROG Phone 7 सीरीज की कीमत

स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो ROG Phone 7 के 12GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 74,999 रुपये कीमत तय की है। वहीं ROG Phone 7 Ultimate के 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये में रखी गई है।

Asus ROG Phone 7 सीरीज पर ऑफर्स

इन दोनों स्मार्टफोन्स पर Yes और RBL बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स 2000 रुपये तक की छूट का लाभ ले सकते हैं। वहीं HSBC के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर अन्य 7 प्रतिशत के छूट का भी लाभ मिल सकता है। इसके अलावा इस सीरीज के स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स अपनी सुविधानुसार 3600 रुपये की नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर के भी साथ ले सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Asus ROG Phone 7 series, considered the first choice of game lovers, has started selling in India from today. Under which you can buy ROG Phone 7 and ROG Phone 7 Ultimate smartphones from the company's website and Vijay Sale. The company is also giving its users the benefit of many offers on both these phones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X