Home
Mobile

Amazon: iQOO 12 5G की सेल आज से शुरू, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

iQOO ने कुछ दिन पहले भारतीय मार्केट में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप, iQOO 12 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। iQOO 12 देश का पहला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 बेस्ड हैंडसेट है और आज पहली बार बिक्री पर आएगा। iQOO का यह लेटेस्ट फ्लैगशिप हैंडसेट 1.5K रिजॉल्यूशन और वेट टच तकनीक के साथ 144Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले प्रोवाइट करता है।

Amazon: iQOO 12 5G की सेल आज से शुरू, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

iQOO 12 5G में ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें OIS के साथ 50MP प्राइमरी रियर कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल किया गया है। यह हैंडसेट 5000mAh की बैटरी यूनिट और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्टे के साथ आता है। आइए भारत में iQOO 12 5G की कीमत, लॉन्च ऑफर, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और उपलब्धता पर करीब से नजर डालें।

iQOO 12 5G: भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

भारत में iQOO 12 5G की कीमत 12GB + 256GB कॉन्फिगरेशन वैरिएंट के लिए 52,999 रुपये है। हैंडसेट 16GB + 512GB कॉन्फिगरेशन ऑप्शन में भी आता है जिसकी कीमत 57,999 रुपये है । iQOO 12 5G आज (14 दिसंबर) दोपहर 12:00 बजे से विशेष रूप से Amazon और iQOO स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है ।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो, iQOO HDFC और ICICI बैंक कार्ड लेनदेन पर 3000 रुपये की तत्काल छूट दे रहा है। स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर खरीदार 5000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस का भी लाभ उठा सकते हैं । हालांकि, पाठकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस में से केवल एक का ही लाभ उठाया जा सकता है।

iQOO कंपनी के अपने प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदारी पर 1000 रुपये का ई-स्टोर वाउचर भी दे रहा है । ब्रांड iQOO 12 पर 6 महीने की एक्सटेंड वारंटी भी दे रहा है।

iQOO 12: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

इस फोन में 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, 1.5K (2800 × 1260 पिक्सल) रेजोल्यूशन, 452ppi पिक्सल डेंसिटी, 144Hz रिफ्रेश रेट, 3000 nits पीक ब्राइटनेस, 1400nits HBM पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और वेट टच टेक्नोलॉजी दी गई है। एड्रेनो 750 जीपीयू और iQOO सुपरकंप्यूटिंग चिप Q1 के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 में 16GB तक LPDDR5X रैम और 16GB तक एक्सटेंडेड रैम मिलती है।

इसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 119° फील्ड ऑफ व्यू के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 64MP टेलीफोटो लेंस और V3 इमेजिंग चिप के साथ 16MP सेल्फी कैमरा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO 12 5G has a triple-rear camera setup that includes a 50MP primary rear camera with OIS, a 50MP ultra-wide-angle lens, and a 64MP periscope telephoto lens with 3x optical zoom.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X