Home
Mobile

Poco M6 Pro 8GB,256GB वेरिएंट की बिक्री आज से शुरू, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Poco ने इस साल अगस्त में Poco M6 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। लॉन्च के समय, डिवाइस केवल 64GB और 128GB स्टोरेज के साथ 4GB और 6GB रैम ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया था। अब, रिलीज के चार महीने बाद, कंपनी ने इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ पेश कर रही है। यह खास वेरिएंट आज (29 नवंबर) भारत में पहली बार बिक्री के लिए रखा गया है।

Poco M6 Pro 8GB,256GB वेरिएंट की बिक्री आज से शुरू, जाने कीमत

Poco M6 Pro 8GB,256GB: कीमत और ऑफर

Poco M6 Pro के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। इसकी बिक्री आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर शुरू की गई है। एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड वाले लोग 2,000 रुपये की तत्काल छूट पा सकेंगे, जिससे इसकी कीमत 12,999 रुपये हो जाएगी। यह मैक्स्ड-आउट वेरिएंट पावर ब्लैक और फॉरेस्ट ग्रीन दोनों कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

इस वेरिएंट के अलावा, 4GB + 64GB और 6GB + 128GB वेरिएंट लगभग 9,999 रुपये और 11,999 रुपये की कीमत पर पहले से ही खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

Poco M6 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Poco M6 Pro FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.79-इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। यह 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट वाला एक पंच-होल पैनल है। इसके अलावा, स्क्रीन में 550 निट्स ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।

यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट पर बेस्ड है जिसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज है। डिवाइस में पीछे की तरफ 50MP मेन लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ एक डुअल कैमरा सिस्टम है। मेन लेंस 30fps पर 1080p वीडियो शूट करने में सक्षम है। सेल्फी क्लिक करने के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। यह 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड करने में भी सक्षम है।

स्मार्टफोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। डिवाइस बॉक्स से बाहर एंड्रॉइड 13 ओएस पर बूट होता है जिसके टॉप पर MIUI 14 है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेशियल अनलॉक सपोर्ट है।

कंपनी ने इस साल की शुरुआत में अपना पहला स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2-पावर्ड स्मार्टफोन लॉन्च किया था। पोको F5 नाम के इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले है। इसमें मेन लेंस के लिए OIS सपोर्ट के साथ 64MP ट्रिपल-रियर कैमरा सिस्टम है।

इसके अलावा, इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन को एंड्रॉइड 13 ओएस के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन जल्द ही इसे एंड्रॉइड 14 अपडेट मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of 8GB RAM + 256GB storage variant of Poco M6 Pro is Rs 14,999. Its sale has been started today at 12 noon on Flipkart. People with HDFC and ICICI Bank credit cards will be able to get an instant discount of Rs 2,000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X