Samsung जल्द लाएगा किफायती Flip Phone, 2025 में होगा लॉन्च
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung ने हाल ही में Galaxy Z Fold Special Edition को स्लीक डिजाइन और प्रीमियम कीमत के साथ लॉन्च किया है। इसके बाद अब कंपनी किफायती फोल्डेबल फोन पर फोकस कर रही है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट रॉय यंग की मानें तो सैमसंग 2025 में Galaxy Z Flip FE एक किफायती फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकता है।
सैमसंग जल्द ही किफायती फ्लिप फोन लाने की तैयारी में है। लीक्स के अनुसार इस डिवाइस में कंपनी गैलेक्सी Z फ्लिप 7 के समान डिस्प्ले दे सकती है, हालांकि, कम कीमत के लिए इस आगामी किफायती फ्लिप फोन में पुराने प्रोसेसर और बेसिक कैमरा सिस्टम का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फिलहाल ब्रांड गैलेक्सी Z फोल्ड सीरीज के बजट वर्जन पर काम नहीं कर रहा है और अपने कॉम्पैक्ट फोल्डेबल लाइनअप Galaxy Z Flip FE पर फोकस कर रहा है। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार यह डिवाइस एक्सिनोम 2400, 2400e या संभावित रुप से एक्सिनोम 2500 चिपसेट के साथ आ सकता है।
एक्सिनोस 2500, जिसे पहले गैलेक्सी S25 सीरीज के लिए तैयार किया गया था, अब गैलेक्सी Z Flip FE के लिए संभावित प्रोसेसर बन सकता है। फिलहाल कीमत और स्पेसिफिकेशन अभी कंफर्म नहीं हुए हैं।
उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में इसे लेकर कंपनी की ओर से कोई खुलासा किया जा सकता है। बता दें, Samsung Galaxy Z Fold 6 की कीमत 1,44,999 रुपए और Galaxy Z Flip 6 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपए है।
Samsung Galaxy Z Flip 6 फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 6 में कंपनी ने 6.7 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है, जो Dynamic AMOLED 2x Infinity Flex डिस्प्ले दी गई है, जो 1-120 हर्ट्ज़ एडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 3.4 इंच सुपर AMOLED कवर डिस्प्ले दी गई है जो 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन दिया गया है।
गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 6 स्मार्टफोन में 3.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। फोन एक ई-सिम और एक नैनो सिम कार्ड सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy Z Flip 6 में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 50MP वाइड, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग, 15W Qi वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, ब्लूटूथ 5.3, LE, यूएसबी टाइप-सी, वाई-फाई 6E 802.11 एएक्स, एनएफसी और GPS जैसे फीचर्स मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








