27 जनवरी को शुरू होगी सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की प्रीबुकिंग
सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो भारत में लॉन्च हो चुका है। इसकी प्री-बुकिंग 27 जनवरी से शुरू होगी।
सैमसंग ने अपना नया स्मार्टफोन galaxy c9 pro प्रो लॉन्च कर दिया है। सैमसंग के इस फोन की प्रीबुकिंग 27 जनवरी से शुरू होगी। प्रीबुकिंग के साथ कंपनी 12 महीनों के अंदर एक बार के लिए मुफ्त स्क्रीन बदलने का ऑफर दे रही है।
samsung galaxy c9 pro दो रंगों- ब्लैक और गोल्ड में उपलब्ध होगा। यह फरवरी के उत्तरार्ध में सभी खुदरा साझीदारों के पास 36,900 रुपये की कीमत में उपलब्ध होगा। सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो कंपनी का पहला फोन है जिसमें 6 जीबी रैम लगा है।

सैमसंग इंडिया के अधिकारी आदित्य बब्बर ने बताया, 'भारत स्मार्टफोन के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। ग्राहकों का चलन इस तरफ इशारा करता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अब बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन पसंद कर रहे हैं। इसलिए हमने galaxy c9 pro प्रो उतारा है। हम अपने ग्राहको को सबसे अच्छी सुविधाओं और प्रौद्योगिकी वाले उत्पाद मुहैया कराने की प्रतिबद्धता को जारी रखेंगे।'

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो 6 इंच की फुल एचडी एएमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। साथ ही यह फोन पॉवरहाउस परफॉरमेंस देता है। इसमें 6 जीबी रैम, बड़ी बैटरी और स्टोरेज क्षमता के साथ ही 16 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है जिसके लेंस का अपरचर एफ1.9 है, जो कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीरें खींचने में सक्षम है।


Click it and Unblock the Notifications








