Samsung Tri-Fold Smartphone:लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन और बहुत कुछ
Samsung ने सैन जोस, कैलिफोर्निया में आयोजित 'अनपैक्ड 2025' में अपनी नई फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज के स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। इसके अलावा कंपनी ने अपने पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन का ऐलान भी कर दिया है।
इस नए स्मार्टफोन के साथ सैमसंग स्मार्टफोन तकनीक में एक नया कदम उठाने जा रहा है। आगामी ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस इवेंट के दौरान शेयर की गई। अगर आप भी आगामी सैमसंग ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां वो सबकुछ है, जो अब तक सामने आया है।

सैमसंग ने अपने 'अनपैक्ड इवेंट' मं पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन की घोषणा की और यह भी कंफर्म कर दिया है कि, यह डिवाइस विकास चरण में है। हालांकि लॉन्चिंग टाइम लाइन के बारे में कोई ऑफिशियली जानकारी नहीं दी है, लेकिन आने वाले दिनों में और अपडेट्स सामने आने की उम्मीद है। इसके अलावा लीक और सामने आई रिपोर्ट्स के आधार पर सैमसंग के ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन के फीचर्स और डिजाइन के बारे में कुछ अहम डिटेल्स सामने आई है।
सैमसंग ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को लेकर लीक और अफवाहों के अनुसार यह डिवाइस 2025 की तीसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है, जबकि इसका कंपोनेंट प्रोडक्शन 2025 की दूसरी तिमाही में शुरू होगा। सैमसंग के इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन में 9.9 से 10 इंच के बीच का डिस्प्ले दिए जानें की संभावना है, जो यूजर्स को टैबलेट जैसा अनुभव देगा।
सैमसंग के ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोल्ड में G-टाइप फोल्डिंग मैकेनिज्म होने की उम्मीद है, जो स्क्रीन को तीन अंदरूनी हिस्सों में मोड़ता है और डिस्प्ले की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। यह डिजाइन सैमसंग के प्रतिद्वंदी Huawei के Mate XT के S आकार के डिजाइन से अलग है, जो एक अलग फोल्डिंग मैकेनिज्म का इस्तेमाल करता है।
एक अन्य की मानें तो सैमसंग इस साल अपने ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को केवल 200,000 यूनिट्स लॉन्च करने का लक्ष्य रखता है। इसके अलावा कंपनी तीन और फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold7, Galaxy Z Flip7 और Galaxy Z Flip FE लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications








