Home
Mobile

बाडा ओएस से लैस सैमसंग वेव वाई

बाडा ओएस से लैस सैमसंग वेव वाई

सैमसंग ने हालही में घोषणा की है उसका लेटेस्‍ट फोन सैमसंग वेव वाई बाडा 2.0 ओएस से लैस होगा। यह एक छोटा और हैंडी स्‍मार्टफोन है जो केवल हमारी युवा पीढ़ी को ध्‍यान में रखते हुए बनाया गया है। चलिए जानते हैं इस स्‍मार्टफोन के फीचरों के बारे में।

इस स्‍मार्टफोन का आकार 110 x 58.2 x 12.3 एमएम और भार 102.4 ग्राम है। इसकी टीएफटी टच स्‍क्रीन का डिस्‍पले 3.2 इंच और 320 x 480 पिक्‍सल रेजूलूशन है। फोन में फोटो कैपचरिंग के लिए 2 मेगापिक्‍सल का लिड फ्लैश कैमरा दिया है जिसका रेजूलूशन 1600 x 1200 पिक्‍सल है। साथ ही इसके दा्रा आप 30 फ्रेम पर सेकेंड की स्‍पीड से वीडियो रिकार्ड कर सकते हैं। इसमें बाडा 2.0 ओएस और 832 मेगाहर्ज का प्रोसेसर दिया हुआ है।

इसके साथ इसमें 150 एमबी इंटरनलमेमोरी स्‍टोरेज, 2 जीबी मेमोरी कार्ड और 32 जीबी तक मेमोरी एक्‍सपैंडेबल करने की सुविधा भी दी हुई है। कनेक्‍टिविटी के लिए ब्‍लूटूथ, जीपीआरएस, वाइफाइ, आदि दिया गया है। इसमें 1200 एमएएच की बैट्री दी गई है जो 570 घंटे का स्‍टैंड बाइ और 6 घंटे 40 मिनट का टॉकटाइम देगी। कीमत के मामले में यह फोन काफी अच्‍छा है यानी की इसकी कीमत आपको बाजार में 8, 000 रु तक की मिल जाएगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X