स्मार्टफोन मार्केट में Apple को पीछे छोड़ शिपमेंट में नंबर-1 बनी Samsung
Samsung और Xiaomi जैसे एंड्रॉयड स्मार्टफोन मेकर्स से मिल रही कड़ी टक्कर के बाद Apple, स्मार्टफोन मार्केट में नंबर-1 की पॉजीशन से हट गया है। रिसर्च फर्म आईडीसी (IDC) द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट डेटा से पता चलता है कि Apple के स्मार्टफोन शिपमेंट में 2024 की पहली तिमाही में लगभग 10% की गिरावट दर्ज की गई है।
जनवरी 2024 से मार्च 2024 के बीच ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट 7.8% बढ़कर 289.4 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया है, जिसमें सबसे अधिक मार्केट शेयर Samsung का है। जिसकी वजह से Samsung अब टॉप पॉजीशन की लिस्ट में शामिल हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 के अंत में ऐप्पल ने काफी मजबूती के साथ अच्छा प्रदर्शन किया था और सैमसंग को पीछे छोड़ नंबर-1 की लिस्ट में जा पहुंची थी। वहीं अब Apple का मार्केट शेयर 17.3 फीसदी नीचे जा चुका है, जिसके चलते ऐप्पल फर्स्ट पॉजीशन से हटकर सेकंड पॉजीशन पर है और सैमसंग ने बाजी मार ली है।
थर्ड पॉजीशन पर Xiaomi है, जिसने 14.1 फीसदी मार्केट शेयर पर अपना कब्जा किया है। खबरों के मुताबिक, सैमसंग को नंबर-1 की पॉजीशन पर पहुंचाने में सबसे बड़ा हाथ Galaxy S24 सीरीज का है। आपको बता दें कि इस साल कंपनी ने नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की थी। इस नई स्मार्टफोन सीरीज ने 3 महीनों में 60 मिलियन फोन्स की शिपिंग की थी।
काउंटरपॉइंट की रिपोर्ट में पहले ही बताया जा चुका है कि Galaxy S24 स्मार्टफोन्स की ग्लोबल सेल, साल 2023 में आई Galaxy S23 सीरीज की तुलना में शुरूआती हफ्तों में 8% तक बढ़ी है। IDC का कहना है कि इस साल के शुरूआती 3 महीनों में Apple ने 50.1 मिलियन Iphones की शिपिंग की थी, जो कि पिछले साल के मुकाबले इस साल सेल किए गए 55.4 मिलियन यूनिट्स के कम है।
इसके अलावा चीन में भी Iphones की सेल में कमी आई है, पिछले साल के मुकाबले वहां आईफोन्स की सेल में लगभग 2.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। चीन ऐप्पल कंपनी के लिए उसके सबसे बड़े मार्केट में से एक माना जाता है। वहां भी इसके फोन के सेल में कमी आना कंपनी के लिए चिंता का विषय बन सकता है।
अमेरिका और चीन के बीच चल रही खींचतान किसी से छिपी नहीं हैं, यह भी Apple के फोन की बिक्री में कमी लाने का कारण हो सकता है। अमेरिका द्वारा चीनी ऐप्स पर कसे गए तंज की वजह से चीन ने अमेरिकी ऑफिसेज और प्राइवेट कंपनियों के Iphones इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह भी ऐप्पल के नंबर-1 पॉजीशन से नीचे आने का कारण हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








