सैमसंग सीरीज़ में जुड़ा एक और शानदार स्मार्टफोन

मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर की दुनियां में सैमसंग एक ऐसा नाम है जो ग्राहकों की जुबान पर हमेशा छाया रहता है। यह ना सिर्फ टेक्नॉलिजी के मामले में आगे है बल्कि दाम में भी लोगों की पहुंच में होता है। फिलहाल सैमसंग ने अपने सीरीज़ में एक और शानदार स्मार्टफोन जोड़ा है, जिसका नाम है सैमसंग कैप्टिवैट ग्लाइड।
इस स्मार्टफोन में एंड्राएड 2.3 वर्जन का ओएस दिया गया है। जो 1000 मेगाहर्ट के ड्यूल कोर एनवीआईडीआईए टेगरा 2 एपी 20 एच, प्रोसेसर पर रन करता है। इसकी 4 इंच की मल्टी टच स्क्रीन देखने में काफी लाजवाब और बड़ी है। स्क्रीन में कुछ अतिरिक्ति फीचर जुडे हैं जैसे लाइट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर और स्क्रैच रजिस्टेंट ग्लासेज़ लगे हुए हैं जिससे स्क्रीन में किसी प्राकार की खरोचं नहीं लगेगी।
ग्लाइड में 1024 एमबी रैम और मेमोरी एक्सपैंड करने के लिए 32 जीबी का स्पेस भी दिया गया है, जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड दा्रा बडे आराम के साथ बढ़ा सकते हैं। अगर कैमरे की बात करें तो इसमें दो कैमरे हैं, एक 8 मेगा पिक्सल का रियर लिड कैमरा, जिसका रेजूलूशन 1280 x 720 पिक्सल है और दूसरा 1.3 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा। खास बात यह है कि इसमें ऑटो फोकस और स्माइल डिटेक्शन फीचर भी है।
यह स्मार्टफोन दोनों ऑडियो और वीडीयो प्लेयर के एमपी 3, एएसी, एमपीईजी 4 और डिव एक्स के फॉरमैट को बहुत आराम से सपोर्ट करता है। मोबाइल में सोशल नेटवर्किंग का फीचर ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सेकता। इसलिए सैमसंग के इस फोन में फेसबुक, पिकासा और ट्विटर भी शामिल हैं।
कनैक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ और वाईफाई की सुविधा के साथ 2.0 यूएसबी पोर्ट की मदद से आप गानों, वीडियो और पिक्चर को अपने कंप्यूटर में डाल और ले सकते हैं। फोन में एसलेरोमीटर, गायरोस्कोप और कंपास मौजूद हैं। फिलहाल सैमसंग के इस स्मार्टफोन का रेंज पता नहीं चल पाया है पर हमें जैसे ही जानकारी मिलती है, हम आपको तुरंत सूचित करेगें।


Click it and Unblock the Notifications