सैमसंग के नए "डीलक्स ड्योस" स्मार्टफोन से ड्युल स्मार्ट बनिए

सैमसंग का चैंप डीलक्स ड्योस उन फोन में से एक है जो इस समय भारतीय बाजार में छाए हुए है। सैमसंग चैंप डीलक्स ड्योस में फुल टच स्क्रीन के साथ ड्युल सिम की सुविधा दी गई है। कम कीमत फोनों की रेंज में सैमसंग का ड्युल एक बेहतर फोन है, जिसमें यूजर टच स्क्रीन का मजा ले सकता है वो भी सिर्फ 4090 रुपए में, सैमसंग का चैंप डीलक्स ड्योस सैमसंग ई स्टोर के साथ सैमसंग के रीटेल स्टोर में भी उपलब्ध है।
फोन में 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा और ब्लूटूथ कनेक्टीविटी दी गई है। अगर आप अपने दोस्तों के साथ लम्बी बातें करते है तो इसके लिए सैमसंग डीलक्स ड्योस में दी गई 1000 एमएएच की बैटरी 15 घंटे का टॉक टाइम प्रोवाइड करती है।
फोन में 30 एमबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है मगर माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से इसे आप 16 जीबी तक एक्पेंड भी कर सकते हैं। तो फिर देर मत करिए जब पूरा देशा स्मार्ट बन रहा है तो आप सैमसंग डीलक्स ड्योस के साथ ड्युल स्मार्ट बनिए।
सैमसंग डीलक्स ड्योस में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- ड्युल सिम की सुविधा
- टच स्क्रीन
- 3.0 ब्लूटूथ कनेक्टीविटी
- 1.3 मेगापिक्सल कैमरा
- इंटरनेट और इमेल सर्पोट
- 30 एमबी इंटरनल मैमोरी
- 16 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी
- माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
- 1,000 एमएएच बैटरी
- 15 घंटे टॉक टाइम
- 500 घंटे का स्टैंडबाय टाइम
- 3डी साउंड तकनीक
- एफएम रेडियो
- कीमत- 4090 रुपए


Click it and Unblock the Notifications








