सैमसंग चैट 322 अब 3,999 रुपए में उपलब्ध

सोशल नेटवर्किंग के बढ़ते क्रेज ने मोबाइल कंपनियों को भी अपने फोन में सोशल नेटवर्किंग का फीचर देने पर मजबूर कर दिया है, लगभग सभी मोबाइल कंपनियों अपने फोन में सोशल नेटवर्किंग का ऑप्शन प्रोवाइड कर रहीं हैं।
मगर सैमसंग चैट 322 खास उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो दिन भर फेसबुक और ट्विटर पर अपना समय बिताते हैं। इसके अलावा सैमसंग चैट 322 में ड्युल सिम सपोर्ट भी दिया गया है जो यूजर को दो नेटर्वक में बात करने की सुविधा प्रदान करता है।
फोन के ड्युल सिम में सबसे खास बात है एक साथ दोनों सिम का काम करना जबकि ज्यादातर फोन में ड्युल सिम की सुविधा तो होती है मगर एक बार में एक ही फोन काम करता है। चैट 322 में फुल कवार्टी की बोर्ड दिया गया है जो फास्ट टाइपिंग में मदद करता है। कंपनी के अनुसार फोन में लगी 1000 एमएएच की बैटरी 12.8 घंटे का टॉक टाइम प्रोवाइड करती है।
वैसे तो फोन में 60 एमबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है मगर इसे आप 8 जीबी तक एक्पेंड कर सकते हैं। अन्य फीचरों पर नजर डालें तो सैमसंग चैट 322 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, जीपीआरएस, ब्लूटूथ, माइक्रोयूएसबी पोर्ट जैसे शानदार फीचर मौजूद है। अगर आप सैमसंग का चैट 322 लेना चाहते है तो भारतीय बाजार में यह 3,999 रुपए की अनुमानित कीमत में उपलब्ध है।
सैमसंग चैट 322 में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 2.4 इंच की स्क्रीन
- 1.3 मेगापिक्सल कैमरा
- 1000 एमएएच बैटरी
- 12.8 घंटे का टॉक टाइम
- 60 एमबी इंटरनल मैमोरी
- जीपीआरएस, एमएमएस
- 8 जीबी एक्पेंडेबले मैमोरी
- एफएम रेडियो
- फेसबुक, ट्विटर शार्टकट
- 3डी साउंड सपोर्ट
- माइक्रोयूएसबी पोर्ट की सुविधा
- 3.5 एमएम ऑडियो जैक
- कीमत- 3,999 रुपए
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications