Home
Mobile

इन लोगों को पहले मिलेगा Samsung Galaxy F54 स्मार्टफोन , डिलीवरी शुरू, जानें सभी डिटेल

इन लोगों को पहले मिलेगा Samsung Galaxy F54 स्मार्टफोन , डिलीवरी शुरू

Samsung Galaxy F54: Samsung ने हाल ही में Galaxy F54 को दमदार फीचर और धांसू डिजाइन के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। जिसकी कीमत कंपनी ने भारत में कंपनी ने 27,999 रुपये तय किया है। सैमसंग ने Galaxy F54 5G की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। जिसके तहत प्री-बुंकिंग करने वाले ग्राहकों को गैलेक्सी एफ54 5जी की अर्ली डिलीवरी देना शुरू कर दिया है। जिससे प्री-बुकिगं वाले यूजर्स को कंपनी यह लेटेस्ट स्मार्टफोन सबसे पहले चलाने का मौका दे रही है। तो आइए आपको इस हैंडसेट की खूबियों से लेकर इसके कैमरे क्वालिटी तक की जानकारी आगे डिटेल में बताते हैं।

Samsung Galaxy F54: स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy F54 में यूजर्स को 6.7-इंच 120Hz AMOLED स्क्रीन मिल रहा है। वहीं इसमें चिपसेट सैमसंग के Exynos 1380 चिप पर बेस्ड है। इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6,000mAh की एक बड़ी बैटरी दी है। 5जी फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 13 ओएस के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108-मेगापिक्सल, अल्ट्रा-वाइड कैमरा 8 मेगापिक्सल का और मैक्रो सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इन लोगों को पहले मिलेगा Samsung Galaxy F54 स्मार्टफोन , डिलीवरी शुरू

सैमसंग गैलेक्सी एफ54 में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7 इंच की एक बड़ी स्क्रीन दी गई है। जो एक AMOLED पैनल प्रदान करता है, जो फुल HD + रिजॉल्यूशन पर चलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटिंग है। बैक कैमरे का डिजाइन फ्लैगशिप गैलेक्सी एस23 फोन जैसा ही है, इसलिए आपको इसमें प्रीमियम डिजाइन भी मिल रहा है। यह कंपनी के घरेलू निर्मित Exynos 1380 चिपसेट पर बेस्ड है, जो हाल ही में लॉन्च किए गए गैलेक्सी A34 को भी पावर देता है। यह फोन लेटेस्ट Android 13 OS आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। आपको बता दें, कंपनी इस हैंडसेट के साथ अपने यूजर्स को 4 साल के एड्रॉइड OS अपग्रेड और 5 साल का सुरक्षा पैच दे रही है। आपको बता दें कंपनी अपने इस डिवाइस के साथ चार्जर नहीं दे रही है।

Galaxy F54 5G की कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy F54 5G की भारत में कीमत की बात करें तो आपको पहले ही बता चुके हैं कि, कंपनी ने अपने इस फोन को 27,999 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ इसे पेश की है। हालांकि इस फोन की रिटेल प्राइज अभी तक सामने नहीं आई है। फोन की जल्द ही फ्लिपकार्ट पर सेल शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही इसे रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company has made a big announcement for the pre-booking customers of Samsung Galaxy F54. Under which first of all these customers will be given a chance to use this phone. The company has started giving early delivery to pre-booking customers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X