Samsung 2 मार्च को लॉन्च करेगा 3 नए Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोन्स, जानें फीचर्स व स्पेसिफिकेशन
Samsung ने 2 मार्च को भारत में अपनी Galaxy A सीरीज के तहत तीन नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A26, Galaxy A36 और Galaxy A56 लॉन्च करने का ऐलान किया है। ये स्मार्टफोन्स भारत में पेश किए जानें के बाद जल्द ही वैश्विक बाजारों में भी उपलब्ध होंगे।
भारत में इच्छुक ग्राहक सैमसंग के आधिकारिक वेबसाइट पर बने लैंडिंग पेज पर रजिस्टर कर सकते हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि Galaxy A26, Galaxy A36 और Galaxy A56 तीनों आगामी स्मार्टफोन को 6 साल तक OS अपडेट्स मिलेंगे, और ये Android 15-बेस्ड One UI 7 के साथ आने की उम्मीद है।

सैमसंग के आगामी फोन्स के लीक डिटेल्स
लीक स्पेसिफिकेशन के अनुसार Galaxy A26 में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले होगा, जो अपने पिछले मॉडल से बड़ा है और U-आकार के नॉच के साथ आएगा। गैलेक्सी A36 और A56 में भी 6.6 से लेकर 6.7 इंच के डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। A36 और A56 में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की संभावना है, जबकि A25 में साइट-माउंटेड स्कैनर था।
गैलेक्सी A36 स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट और A56 Exynos 1580 प्रोसेसर से लैस होंगे। सभी मॉडल 6GB/8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज और 5,000mAh बैटरी के साथ आएंगे, जबकि A36 और A56 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा और 12MP का सेकेंडरी कैमरा होगा। इन स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम कैमरा फीचर्स से भरपूर इन डिवासेस का इंतजार ग्राहकों के बीच बढ़ गया है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications