Home
Mobile

सैमसंग और एलजी लैस हैं बेहतरीन फीचरों से

By Super
सैमसंग और एलजी लैस हैं बेहतरीन फीचरों से


सैमसंग और एलजी दोनों ही मोबाइल बाजार में बडे नाम बन चुके हैं। फिलहाल दोनों कपंनियों ने अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में अपने अपने फोन लांच किए हैं। सैमसंग ने डबलटाइम और एलजी ने निट्रो एचडी स्‍मार्टफोन लांच किया है। दोनों ही स्‍मार्टफोन कई बेहतरीन फीचरों के साथ आते हैं।

सैमसंग डबलटाइम का डिस्‍पले साइज 3.2 इंच और रेजूलूशन 320 x 480 पिक्‍सल है जबकि एलजी निट्रो का स्‍क्रीन साइज 4.5 इंच और रेजूलूशन 1280 x 720 पिक्‍सल है। एलजी में 2.3 एंड्राएड जिंजरब्रैड ओएस दिया गया है तो वहीं सैमसंग में एंड्राएड का ही 2.2 फ्रोयो ओएस लगा हुआ है। प्रोसेसर में एलजी के फोन में 1.5 गीगाहर्ज का ड्यूल कोर प्रोसेसर और सैमसंग में 800 मेगाहर्ज का कॉल्‍कम प्रोसेसर लगा हुआ है।

दोनों ही फोन में आप जरुरत के हिसाब से 32 जीबी तक मैमोरी बढा भी सकते हैं। एलजी में 1830 एमएएच की लीथियम बैट्री दी गई है जो 3 घंटे टॉकटाइम और 10 दिन और 12 घंटे स्‍टैंडबाइ टाइम देगी। वहीं पर सैमसंग में लीथियम आयन बैट्री आपको 6 घंटे का टाकटाइम और 250 घंटे का स्‍टैंडबाइ टाइम देगी।

दोनों में अगर कैमरे की बात करें तो एलजी में 8 और 1 पिक्‍सल के दो कैमरे लगे हुए हैं और सैमसंग में केवल 3 पिक्‍सल का कैमरा लगा हुआ है। कनेक्‍टिविटी के लिए दोनों में ब्‍लूटूथ, वाइफाइ, यूएसबी पोर्ट और एचडीएमआइ पोर्ट हैं। इसके अलावा दोनों फोन में वीडियो और ऑडियो प्‍लेयर उपलब्‍ध हैं जो कई फॉरमैट में चल जाते हैं। अभी दोनों ही फोन के दाम की जानकारी मिलनी बाकी है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X