Home
Mobile

सैमसंग ने पेश किया कम बजट वाला फोन मात्र 2,500 रु में

सैमसंग ने पेश किया कम बजट वाला फोन मात्र 2,500 रु में


आज कल सैमसंग हर किसी के रेंज के हिसाब से फोन लांच करने में लगा हुआ है। इसलिए इस बार इसने अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में ई 2600 नाम का मोबाइल फोन लांच किया है। इस फोन में काफी अच्‍छे और बेहतरीन फीचर हैं जो आम तौर पर किसी भी बेसिक फोन में आपको ढूढ़े नहीं मिलेगें।

सैमसंग ई 2600 की टीएफटी टच स्‍क्रीन है जिसका साइज 2.4 इंच और फोन का आकार 97 x 49.9 x 15.3 एमएम है। इसके साथ ही इसमें 40 एमबी की इंटरनल मेमोरी साइज दी हुई है जिसमें आप बहुत सारे डाटा स्‍टोर कर सकते हैं। अगर कैमरे की बात की जाए तो इसमें 2 मेगापिक्‍सल का अच्‍छा कैमरा है जिसका रेजूलूशन 1600 x 1200 पिक्‍सल है।

फोन में काड के दा्रा 16 जीबी तक मेमोरी को बढाया भी जा सकता है। कनेक्‍टिविटी के लिए इसमें ब्‍लूटूथ, जीपीआरएस, एज, यूएसबी 2.0 आदि दिया गया है। फोन में इंटरनेट, रेडियो और इनबिल्‍ट गेम्‍स आदि भी दिए हुए हैं। 800 एमएएच की लीथियम बैटी आपको अच्‍छा टॉक टाइम देने के साथ ही बेहतरीन स्‍टैंडबाइ टाइम भी देगी। इस फोन की कीमत आपको बाजार में 2,500 रु के आस पास तक मिल जाएगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X