Home
Mobile

जिंजरब्रैड से अपग्रेड होगा सैमसंग का एपिक स्‍मार्टफोन

By Super

जिंजरब्रैड से अपग्रेड होगा सैमसंग का एपिक स्‍मार्टफोन
इस दौर में जब मोबाइल कंपनियां आईस्‍क्रीम सैंडविच जैसे लेटेस्‍ट ओएस से लैस स्‍मार्टफोन को लांच कर रहीं हैं, तो वहीं आप यह सुन कर दंग रह जाएगें कि सैमसंग ने अब अपने 4 जी नेटवर्क स्‍मार्टफोन एपिक में जिंजरब्रैड ओएस को अपग्रेड करने का फैसला लिया है।

अगर फीचर की बात करें तो इसके ओएस को सपोर्ट करने के लिए 1 गीगा हर्ज के प्रोसेसर के साथ कोर्टेक्‍स ए 8 हमिंग बर्ड ऐप्‍लीकेशन लगा हुआ है। इस स्‍लाइडर फोन की अमोल्‍ड डिस्‍पले स्‍क्रीन का साइज 4 इंच है, जिसका रूजूलूशन 480 x 800 पिक्‍सल है। इस स्‍मार्टफोन में कुछ यूनीक फीचर भी हैं जैसे टच विज़ और सोशल हब। इसमें आपको अनलॉक और एसेलेरोमीटर की सुविधा शामिल है।

अगर कैमरे की बात करें तो इसमें आपको पूरे 5 मेगापिक्‍सल का 4x डिजिटल जूम की सुविधा वाला कैमरा है। इस फोन में वैसे तो 1 जीबी मेमोरी दी गई है पर आप अपनी सुविधा अनुसार इसको 32 जीबी तक बढा भी सकते हैं। इसमें आपको लीथियम की 1500 एमएएच की बैट्री मिलेगी जो 6 घंटे का टॉक टाइम और 300 घंटे का स्‍टैंड बाई टाइम देगी।

सैमसंग एपिक 4 जी केवल काले रंग में ही उपलब्‍ध है। कनैक्‍टिविटी के लिए इसमें ब्‍लूटूथ और लेटेस्‍ट एप्‍लीकेशन डाउनलोडिंग की सुविधा दी गई है। अगर कीमत की बात की जाए तो इसके दाम हर जगहं और रीटेल स्‍टोर में अलग अलग होगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X