Home
Mobile

युवाओं का नया स्‍टाइल सैमसंग फैक्‍टर फ्ल्पि मोबाइल

By Super
युवाओं का नया स्‍टाइल सैमसंग फैक्‍टर फ्ल्पि मोबाइल
बेसिक, स्‍लाइड और टच फोन के बाद सैमसंग अब फ्लिप फोन की ओर अनपा रूख कर रहा है। सैमसंग के नए फोन को देखकर तो यही कहां जा सकता है। स्‍टाइलिश लुक और साधारण फीचर वाले सैमसंग के नया फ्ल्पि फोन यूवाओं को पसंद आएगा क्‍योंकि बाजार में फ्लिप सुविधा के साथ अच्‍छे लुक के कम ही फोन उपलब्‍ध हैं।

सैमसंग फ्लिप फोन फैक्‍टर में कैमरा, ब्‍लूटूथ के साथ याहू, विडों लाइव मैसेजर जैसे कई फीचर दिए गए है, इन फीचरों को देखते हुए फोन की कीमत भी काफी कम है जो कम बजट के साथ स्‍टाइलिश फोन पसंद करने वालों को काफी पसंद आएगा। ज्‍यादातर युवा इस तरह के फोन को काफी पसंद करते हैं। कंपनी ने युवाओं को ध्‍यान में रखते हुए फोन में फ्लिप की सुविधा के साथ 2 इंच की स्‍क्रीन दी गई है जो 128x160 रेज्‍युलूशन को सपोर्ट करती है।

फोन का आकार 3.8x1.9x0.7 इंच और भार 91 ग्राम है जिससे इसे शर्ट की उपरी जेब या फिर पॉकेट में रखने पर कोई दिक्‍कत नहीं होती है। फोन की बॉडी ग्रे प्‍लासटिक मैटेरियल से बनी हुई है जो काफी शाइन करती है। अगर आपको फोन में टाइम और डेट देखनी है तो फोन के फ्लिप को खोलने की कोई जरूरत नहीं, फैक्‍टर के फ्लिप में एक छोटी सी स्‍क्रीन दी गई है जिसमें डेट, टाइम और सिग्‍नल डिस्‍प्‍ले होता रहता हैं।

फ्लिप खोलने के दौरान फोन की पूरी लम्‍बाई 7 इंच के करीब हो जाती है। सैमसंग फैक्‍टर में इंटरनल मैमोरी स्‍पेस 28 एमबी दिया गया है जो थोड़ा कम है इसके अलावा मैमोरी एक्‍पेंड करने के लिए कोई कार्ड स्‍लॉट भी मौजूद नहीं है जो थोड़ा निराश करता है। मगर फोन की कम कीमत की वजह से 28 एमबी मैमोरी कम नहीं कही जा सकती है। इसके अलावा फैक्‍टर में इंटरटेमेंट के लिए एफएम रेडियो, ऑडयो प्‍लेयर की सुविधा दी गई है। अगर आप सैमसंग फैक्‍टर को खरीदना चाहते है तो बाजार में यह 3,000 रूपए में उपलब्‍ध है।

सैमसंग फैक्‍टर के फीचरों पर एक नजर

  • 2 इंच की स्‍क्रीन
  • 128x160 रेज्‍युलूशन सपोर्ट
  • 3.8x1.9x0.7 इंच आकार
  • कैमरा
  • ब्‍लूटूथ, याहू, एमएसएम मैसेंजर, कालर आइडी, वॉयस मेल, टेक्‍स्‍ट मैसेजिंग
  • एक्‍टर्नल डिस्‍प्‍ले (डेट, टाइम, सिग्‍नल)
  • 91 ग्राम भार
  • 28 एमबी इंटरनल स्‍पेस
  • एफएम रेडियो, ऑडियो प्‍लेयर
  • अच्‍छा बैटरी बैकप
  • कीमत- 3,000
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X