सैमसंग जल्द लांच करेगा फोकस एस और फोकस फ्लैश

इसमें दिया हुआ एस 2 प्रोसेसर काफी कम बिजली प्रयोग करता है जिससे आपको ज्यादा बैट्री का सपोर्ट मिलेगा। अगर परफार्मेस के रुप में बात करें तो यह प्रोसेसर एस 1 से दुगुनी स्पीड प्रोवाइड करता है। फोन के सिर्फ भीतर ही नहीं बल्कि बाहर भी काफी अच्छे फीचर दिए हुए हैं। सैमसंग फोकस एस का मॉडल दूसरे सैमसंग फोकस फ्लैश फोन के मुकाबले काफी स्लिम है, जिसकी मोटाई 0.34 इंच है। यह सैमसंग गैलेक्सी एस सेकेंड के जितना ही पतला है।
इसकी 4.3 इंच की सुपर एमोल्ड डिस्पले स्क्रीन देखने योग्य है। इसमें दो कैमरे दिए हुए हैं, फोटो कैपचरिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा इनबिल्ड है जिससे आप बढियां तस्वीरें ले सकते हैं और फोन के सामने 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा है जिससे आप वीडियो कांफ्रेसिंग भी कर सकते हैं। सैमसंग फोकस फ्लैश कुछ कम दाम का मॉडल है, पर फिर भी इसे सैमसंग फोकस एस से कुछ कम मत समझिए क्योंकि इसकी सुपर एमोल्ड 3.7 इंच की स्क्रीन काफी शानदार है। पर यह देखने में थोडा मोटा है और 8 मेगापिक्सल की जगहं इसमें 5 मेगा पिक्सल का कैमरा दिया हुआ है।
दोनों ही फोन के दाम अभी पता नहीं चल पाऐ हैं इसलिए यह कहना सही नहीं होगा की कौन सा फोन सस्ता होगा या महंगा। पर दाम कुछ भी हो इसके खरीदारों ने अभी से ही लाईन लगानी शुरू कर दी है। इसके पीछे का कारण इसमें इस्तमाल किया जा रहा स्नैपड्रेगन एस2 प्रोसेसर बताया जा रहा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications