Home
Mobile

भारत में Samsung फोल्डेबल्स की रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग: कैसे बना कंपनी का असली हीरो ?

9 जुलाई को Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 और Z Flip 7 FE ने भारत में लॉन्च के महज 48 घंटों में 2,10,000 से ज्यादा प्री-ऑर्डर हासिल किए। खास बात ये है ये आंकड़े उतने ही बड़े हैं जितना कि Galaxy S25 सीरीज जैसे मेनस्ट्रीम फ्लैगशिप फोन के लिए प्रीबुकिंग हुई थी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस सफलता के पीछे असली वजह क्या है?

जहां एक तरफ लोग इसके डिजाइन, कैमरा, और प्री-ऑर्डर ऑफर्स पर को कारण मान रहे है। मगर एक बात है जिसे शायद ही किसी ने हाइलाइट नहीं किया है। Samsung का भारत में बनाया गया अफोर्डेबल अपग्रेड इकोसिस्टम, जिसने आम यूज़र्स को फोल्डेबल जैसे प्रीमियम टेक्नोलॉजी की ओर खींचा।

भारत में Samsung फोल्डेबल्स की रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग

सैमसंग ने बदला है फोल्डेबल का नजरिया

जहां पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन एक 'शौकीनों' का गैजेट माना जाता था, वहीं अब Samsung ने इसे एक प्रैक्टिकल और अपग्रेडेबल विकल्प बना दिया है। Flipkart और Samsung Store जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर 24 महीनों तक का नो-कॉस्ट EMI, पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 15,000-20,000 रुपये तक की छूट, और Mint जैसे एक्सक्लूसिव कलर वेरिएंट्स Fms और खास बनाते हैं। ये सब बातें 'Value for Money' की सोच रखने वाले भारतीय ग्राहकों को अपील करती हैं।

युवा भारत और Samsung की साझेदारी

Samsung Southwest Asia के CEO JB Park का यह कहना कि 'भारत के युवा तेजी से नई टेक्नोलॉजी को अपनाते हैं' सिर्फ एक स्टेटमेंट नहीं, बल्कि एक पर्सेप्शन शिफ्ट का प्रमाण है। खासकर Z Flip 7 जैसे डिवाइस, जो इंस्टाग्राम रील्स, व्लॉगिंग और ट्रेंडी डिजाइन के लिए उपयुक्त हैं। साथ ही युवाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

Samsung का Upgrade Ecosystem

Samsung ने पिछले दो सालों में एक ऐसा इकोसिस्टम खड़ा किया है जो सिर्फ फोन बेचने पर नहीं, बल्कि यूजर को भरोसा देने पर आधारित है। चाहे वो सॉफ्टवेयर अपडेट्स हों, AI बेस्ड बैकअप और ट्रांसफर सिस्टम हो, या मजबूत सर्विस नेटवर्क यूजर को पता है कि एक बार Samsung Foldable लेने के बाद उन्हें परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

भरोसा बेच रहा है Samsung

Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 की सफलता ये दिखाती है कि भारतीय ग्राहक अब केवल कैमरा और प्रोसेसर नहीं, बल्कि सपोर्ट और भरोसे का ब्रांड ढूंढते हैं। Samsung ने सिर्फ फोन नहीं बेचा, बल्कि एक ऐसा भरोसा बेचा है जिसे आम ग्राहक भी आज अपनाने को तैयार है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Foldables Set Pre-Order Record in India But how it become company real hero?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X