Home
Mobile

Samsung Galaxy A05 की भारत में कीमत में कटौती, अब इतने कम दाम में खरीदें फोन

Samsung Galaxy A05 Price Cut: सैमसंग ने अपने बजट स्मार्टफोन Galaxy A05 की कीमतों में कटौती की है। जिसके बाद आप इस फोन को 11,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Samsung ने पिछले साल 2023 में Galaxy A05 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। कंपनी ने अपने इस हैडसेट को दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया था। हालांकि, अब दोनों ही वेरिएंट की कीमतों में कटौती की गई है। कम दाम के साथ ये फोन बिक्री के लिए सैमसंग की साइट पर उपलब्ध हैं।

Samsung Galaxy A05 की भारत में कीमत में कटौती

सैमसंग ने इस हैंडसेट को 12,499 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन अब सैमसंग गैलेक्सी A05 की कीमत में 1,500 रुपये तक की कटौती की गई है। तो चलिए आपको आगे इसकी नई कीमत व स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy A05 नई कीमत: सैमसंग का यह फोन 4GB+64GB स्टोरेज और 6GB+128GB स्टोरेज में आ रहा है। जिसे कंपनी ने क्रमश: 9,999 रुपये और 12,999 रुपये में लॉन्च की थी। लेकिन अब इसके बेस वेरिएंट को 1300 रुपये की कटौती के बाद 8,699 रुपये है।

Samsung Galaxy A05 की भारत में कीमत में कटौती

इसके टॉप वेरिएंट को 2000 रुपये तक की कटौती के बाद 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन को लाइट ग्रीन, ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में ग्राहक खरीद सकते हैं, जो बिक्री के लिए सैमसंग की ऑफिशियल साइट और Croma पर उपलब्ध हैं।

सैमसंग गैलेक्सी A05 स्पेसिफिकेशन: सैमसंग गैलेक्सी ए05 में आपको 6.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी। जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G85 चिपसेट मिल रहा है।

Samsung Galaxy A05 की भारत में कीमत में कटौती

जो 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज पेयर के साथ आएगा। इसके स्टोरेज को यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। सैमसंग का यह फोन वन यूआई कोर लेयर के साथ एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP मेन सेंसर और f/2.4 अपर्चर वाला 2MP डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अपने इस डिवाइस पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, GPS, GLONASS, GALILEO, BDS और NFC सपोर्ट दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy a05 gets a price cut in india
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X