Home
Mobile

Samsung का नया बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इन तगड़े फीचर्स से लैस, जानिए कीमत

Samsung Galaxy A05 Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Galaxy A05 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को कुछ चुनिंदा देशों में लॉन्च किया था। यह फोन Galaxy A04 की जगह लेगा। Galaxy A05 स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 SoC से लैस है। जिसमें 60 Hz रिफ्रेश रेट , 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। अपने इस फोन को सैमसंग ने 13 हजार से भी कम दाम में उपलब्ध कराया है। तो आइए आपको आगे इस फोन की सही कीमत और खासियत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy A05 की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी ए05 की कीमत की बात करें तो इसके 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और 6GB + 128GB की कीमत 14,999 रुपये तय हुआ है। ग्राहक इस फोन को ब्लैक, लाइट ग्रीन और सिल्वर तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इस फोन को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के साथ अन्य ई-कॉमर्स साइट्स पर भी उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy A05 भारत में लॉन्च , जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A05 के स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग गैलेक्सी ए05 स्मार्टफोन में 6.7 इंच HD+ PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 60 Hz है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को MediaTek Helio G85 SoC के साथ पेश किया है। जिसमें 4GB, 6GB रैम ऑप्शन के साथ 64 GB और 128 GB का स्टोरेज भी मिल रहा है। यूजर इस फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं। आपको बता दें, यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OneUI 5.1 पर काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है। जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी मिल रही है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको Bluetooth, USB, GPS, 4G, WiFi और USB Type-C जैसे फीचर्स मिलेंगे। सिक्योरिटी के लिए कंपनी ने इस फोन में साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है। इस फोन का साइज 168.8 mm x 78.2 mm x 8.8 mm और वजन लगभग 195 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The dual rear camera unit in Samsung Galaxy A05 has a 50-megapixel primary camera and a 2-megapixel depth sensor. An 8 megapixel sensor is provided in its front. It has MediaTek Helio G85 SoC as its processor. It has been made available in two RAM and storage options and three colors.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X