Samsung के नए बजट स्मार्टफोन की भारत में एंट्री, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस, जानिए कीमत
Samsung Galaxy A05 Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग Galaxy A सीरीज के तहत अपने भारतीय यूजर्स के लिए एक नया बजट फोन लॉन्च किया है। जिसे Samsung Galaxy A05 नाम दिया गया है। अपने इस नए फोन की कीमत कंपनी ने 10 हजार रुपये से भी कम तय किया है। यह फोन 50MP डुअल रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आएगा। जिसमें आपको कई अन्य धांसू फीचर्स भी मिलेंगे। तो आइए आगे इस लेटेस्ट फोन की कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं।
Samsung Galaxy A05 कीमत
सैमसंग गैलेक्सी ए05 के 4 जीबी रैम के साथ साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत कंपनी ने 9,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,499 रुपये तय किया है। इस फोन को ग्राहक सैमसंग एक्सक्लूसिव और रिटेल स्टोर के साथ ही सैमसंग की वेबसाइट और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से इजली खरीद सकते हैं, जहां इसे उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन की खरीदारी SBI क्रेडिट कार्ड से करने पर 1000 रुपये तक के कैशबैक का भी लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा कस्टमर्स स्पेशल ऑफर के तहत को नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसके सिवा आपको बता दें, यह ऑफर लिमिटेड टाइम तक के लिए है।
Samsung Galaxy A05 स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी ए05 स्मार्टफोन को कंपनी ने Galaxy Signature डिजाइन के साथ पेश किया है। फोन में सिक्यॉरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। इसके साथ ही इसमें आपको 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.71 इंच एचडी+ PLS LCD डिस्प्ले मिलेगा। सैमसंग ने अपने इस डिवाइस को मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। जिसमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरज ऑप्शन मिल रहा है। कंपनी Galaxy A05 के साथ 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट और 2 ऑपरेटिंग अपग्रेड्स देने का वादा करती है।

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी ए05 में 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 2 मेगापिक्सल डेप्थ-सेंसिंग कैमरा भी शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। अपने इस लेटेस्ट डिवाइस को पावर देने के लिए सैमसंग ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है , जो 25W सुपर-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications






