Home
Mobile

Samsung Galaxy A05 की भारत में बिक्री शुरू, जानिए कीमत, उपलब्धता और फीचर्स

Samsung Galaxy A05 Sale: अगर आप भी कम कीमत में ब्रांड का नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। दरअसल स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung ने हाल ही में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy A05 को भारत में लॉन्च किया था। जिसे बिक्री के लिए अब उपलब्ध करा दिया गया है। अपने नए बजट फोन को कंपनी ने MediaTek Helio G85 SoC प्रोसेसर , 50MP मेन कैमरा के साथ कई दमदार फीचर्स से लैस किया है। कम दाम में आपके लिए यह फोन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। तो आइए आपको आगे सैमसंग के इस स्मार्टफोन की बिक्री , उपल्धता , कीमत और खासियत के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy A05 की भारत में बिक्री शुरू, जानिए कीमत व उपलब्धता

Samsung Galaxy A05 की कीमत

कंपनी ने अपने गैलेक्सी ए05 की बिक्री सैमसंग की भारतीय वेबसाइट पर शुरू कर दी है। ग्राहक इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 12,499 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। अपने इस डिवाइस को कंपनी ने ब्लैक, लाइट ग्रीन और सिल्वर तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है।

Samsung Galaxy A05 के स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग गैलेक्सी ए05 में आपको 6.7 इंच की Infinity-U डिस्प्ले मिल रही है, जो HD+ रेजोल्यूशन के साथ आ रहा है। Samsung ने अपने इस हैंडसेट में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया है। जो 6GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। आपको बता दें, यह फोन Android 13 पर बेस्ड OneUI 5.1 पर काम करेगा।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिल रह है। वहीं सेल्फी औऱ वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इस फोन में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, ब्लूटूथ 5.3 , यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ड्यूल बैंड-फाई दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy A05 is now available for sale on Samsung's Indian website. Its 4GB RAM + 64GB storage variant can be purchased for Rs 9,999 and 6GB RAM + 128GB storage variant can be purchased for Rs 12,499. The company has made it available in three color options: Black, Light Green and Silver.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X