Samsung Galaxy A05 Helio G85, 4GB रैम के साथ होगा लॉन्च, जानें कीमत,फीचर और स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy A05: स्मार्टफोन ब्रांड Samsung जल्द ही अपना नया फोन Samsung Galaxy A05 लॉन्च कर सकता है। जिसकी तैयारियों में कंपनी जुटी हुई है। कंपनी ने पिछले साल अगस्त में ही एंट्री लेवल Samsung Galaxy A04 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस फोन को हाल ही में बैंचमार्किंग साइट Geekbench पर देखा गया है। जिससे इस बात का खुलासा हुआ है कि, सैमसंग इस स्मार्टफोन के परफॉर्मेंस की इंटरनल टेस्टिंग कर रहा है। Geekbench पर लिस्ट किए जानें के बाद इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। तो चलिए आगे इस आगामी फोन की खासियतों को जानते हैं।
मॉडल नंबर SM-A055F के साथ गीकबेंच पर हुआ लिस्ट
सबसे पहले आपको बता दें, गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-A055F के साथ सैमसंग A05 को लिस्ट किया गया है। जिससे इसके लिस्टिंग से कथित गैलेक्सी ए05 के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। गीकबेंच लिस्टिंग री मानें तो इस फोन की एंट्री ऐंड्रॉयड 13 के साथ की जा सकती है। इसके साथ ही कंपनी इसमें मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर और 4GB तक रैम भी दे सकती है। लिस्टिंग के अनुसार सैमसंग के इस फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 419 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1386 रैंक मिले हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए05 को ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो चुका है। इससे यह भी साफ हो गया है कि, इस फोन को मॉडल नंबर SM-A055F, SM-A055M और SM-A055M-DS तीन वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy A05 खासियत
Galaxy A05 स्मार्टफोन में 6.5 इंच AMOLED डिस्प्ले शामिल किया जा सकता है। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें कंपनी मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर को शामिल कर सकती है। इसके साथ ही फोन को 4GB तक रैम दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसका प्राइमरी रियर सेंसर 50 मेगापिक्सल के साथ आएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
फिलहा इस अपकमिंग फोन को लेकर कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








