Samsung Galaxy A05s का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, कीमत 15 हजार से भी कम, यहां जानें सबकुछ
Samsung Galaxy A05s 4GB Variant Launched : स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए Samsung Galaxy A05s स्मार्टफोन को नए वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। सैमसंग के इस हैंडसेट को अब ग्राहक 4 GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ भी खरीद सकेंगे। इस नए वेरियंट की कीमत कंपनी ने 15 हजार से भी कम तय किया है। आपको बता दें, सैमसंग ने कुछ हफ्ते पहले ही गैलेक्सी ए05एस को 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया था। तो चलिए आपको इस लेटेस्ट वेरियंट की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में बताते हैं।
Samsung Galaxy A05s कीमत व ऑफर्स
गैलेक्सी ए05एस स्मार्टफोन के नए 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,499 रुपये तय हुआ है। वहीं इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट को 14,999 रुपये कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इन दोनों वेरियंट को ग्राहक सैमसंग के एक्सक्लूसिव और रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। जहां इसे उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा कस्टमर्स सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स पोर्टल से भी इस फोन को खरीद सकते हैं। कंपनी की मानें तो Samsung Finance+ के साथ गैलेक्सी ए05एस को EMI पर भी खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड से इस फोन की खरीदारी करने पर 1000 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है। Samsung के इस फोन को लाइट ग्रीन, लाइट वॉयलट और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A05s स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी ए05एस में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.71 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी ने अपने इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस किया है। जिसमें 4 GB , 6GB रैम ऑप्शन के साथ 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन वॉटर-ड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए इस हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर से लैस है। इसके साथ ही इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन One UI Core एडिशन के साथ आ रहा है। अपने इस डिवाइस को पावक देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 25W फास्ट यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस फोन में दो बड़े OS और चार साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








