Samsung Galaxy A05s भारत में कल होगा लॉन्च, पहलें ही जान लें कीमत और फीचर्स
Samsung Galaxy A05s: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग भारतीय यूजर्स के लिए अपने A सीरीज के तहत नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। जिसे Samsung Galaxy A05s के नाम से जाना जाएगा है। देश में लाए जानें से पहले इस फोन को मलेशियाई बाजार में पेश किया जा चुका है। जहां ये बिक्री के लिए भी उपलब्ध है। वहीं भारत में फेस्टिव सीजन को देखते हुए, कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में भी पेश करने का फैसला किया है। इस अपकमिंग फोन के लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत की जानकारी लीक हो गई है। तो चलिए आपको आगे इस फोन की प्राइज और फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Samsung Galaxy A05s कीमत
सैमसंग अपने इस अपकमिंग फोन को मिड रेंज में लाने वाला है। जिसकी कीमत भारतीय बाजार में लगभग 12,999 रुपये तय किया जा सकता है। हालांकि ये लीक जानकारी है। सही जानकारी के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता कंपनी अपने इस फोन को चार कलर ऑप्शन के साथ पेश करेगी। जिसमें सिल्वर, लाइट ग्रीन, ब्लैक और वायलेट कलर शामिल होंगे।

Samsung Galaxy A05s स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी ए05एस में यूजर्स को कंपनी 6.7 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले दे रही है। जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz सपोर्ट के साथ आएगा। इस फोन को एक पंच-होल डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें फ्रंट कैमरा फिट होगा। जैसा कि, आपको बता चुके हैं, कि इस फोन की एंट्री पहले ही मलेशिया में हो चुकी है। जिसमें 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ ही यूजर को 12GB तक रैम बढ़ाने का भी ऑप्शन मिल रहा है। इंटरनेशनल स्पेक्स की बात करें को कंपनी ने अपने इस फोन को 6nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट से लैस किया है।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A05s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी देगी।


Click it and Unblock the Notifications








