Home
Mobile

Samsung Upcoming Smartphone:सैमसंग जल्द लॉन्च करने जा रहा तीन 5G स्मार्टफोन्स, कम दाम में मिलेंग शानदार फीचर्स

Samsung अपनी Galaxy A सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। जिसके तहत Galaxy A06 5G, Galaxy a36 5G और Galaxy A56 5G स्मार्टफोन्स शामिल होंगे।

आपको बता दें, Galaxy A06 5G पहले लॉन्च हो चुके Galaxy A06 का 5G वेरिएंट होगा, जबकि Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किए जाएंगे। इन स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले उनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं।

Samsung  जल्द लॉन्च करने जा रहा तीन 5G स्मार्टफोन्स, जानें सभी डिटेल्स

सैमसंग के Galaxy A सीरीज के ये तीनों अपकमिंग स्मार्टफोन्स A06 5G, A35 5G और A56 5G को Google Play Console पर लिस्ट किया गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी इन्हें जल्द ही लॉन्च कर सकती है।

इस लिस्टिंग में इन स्मार्टफोन्स के मॉडल कोड भी सामने आए हैं, जो क्रमश: a06x, a36xq और a56x हैं। इसके अलावा A06 5G स्मार्टफोन के कई मॉडल नंबर भी देखे गए हैं, जो संभवत: विभिन्न बाजारों के लिए हो सकते हैं।

Galaxy A06 5G, A36 5G और A56 5G की संभावित फीचर्स

Galaxy A06 5G सैमसंग का अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन होगा, जो GSMA डेटाबेस मॉडल नंबर SM-A066B/DS और SM-A066M/DS के साथ देखा गया है। Geekbench लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन Android 15 पर 4GB RAM के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा एक और वेरिएंट MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ भी पेश किया जा सकता है।

Galaxy A36 5G और A56 5G स्मार्टफोन मार्च तक लॉन्च हो सकते हैं। ये स्मार्टफोन भारत के साथ-साथ फ्रांस और अन्य देशों में भी रिलीज किए जा सकते हैं। Galaxy A56 5G को US FCC की वेबसाइट पर भी देखा गया है। Geekbench के अनुसार A36 5G स्मार्टफोन Android 15 और 6GB RAM के साथ पेश किया जाएगा।

सैंमसंग का Galaxy A36 5G स्मार्टफोन Snapdragon 6 Gen 3 या Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं A56 5G स्मार्टफोन में 120Hz डिस्प्ले, 45W फास्ट चार्जिंग, 5000mAh बैटरी और Exynos 1580 प्रोसेसर दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा भी मिल सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy A06 5G, A36 5G and A56 5G Coming Soon, Check Feature and Specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X