मात्र 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ धमाकेदार फोन Samsung Galaxy A06, जाने जरूरी डिटेल्स
Samsung ने भारतीय मार्केट में अपना लेटेस्ट बजट फोन Samsung Galaxy A06 को लॉन्च कर दिया है। यह फोन सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड कर दिया है। इस हैंडसेट में कई अच्छे फीचर्स, कैमरा और बैटरी दी गई है।
कंपनी ने अपने इस फोन में 6.7 इंच की डिस्प्ले के साथ 50MP का कैमरा दिया है। चलिए इस फोन की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Samsung Galaxy A06 की कीमत
कंपनी ने अपने इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी है। यानी की Samsung Galaxy A06 के 4GB+64GB वेरिएंट स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये और 4GB+128GB वेरिएंट स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपये रखी है। आप इस फोन को Samsung India e-Store से खरीद सकते हैं। आने वाले दिनों में आप इस फोन को जल्द ही ई-कॉमर्स वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीद सकेंगे।
Samsung Galaxy A06 के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच की IPS LCD पैनल दिया गया है, जो कि HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें यूजर्स को 60Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है।
प्रोसेसर: सैमसंग के इस डिवाइस में MediaTek Helio G85 चिपसेट और Mali-G52 MP2 GPU का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही इसमें 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसमें 1TB तक का माइक्रोएसडी भी कार्ड लगा सकते हैं।
कैमरा: कैमरा की बात करें तो Samsung Galaxy A06 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकंडरी का कैमरा दिया गया है। सेल्फी की बात करें तो इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
बैटरी: पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए Samsung Galaxy A06 में ब्लूटूथ v5.3, GPS और USB Type-C Port मिल रहा है।
अन्य: यह डिवाइस One UI 6.1 बेस्ड एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। इस हैंडसेट को दो OS अपडेट मिलेंगे और 3 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट भी मिल रहा है। आपको इस बजट फ्रेंडली फोन में साइड माउटेंड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सिस्टम भी मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications







