Samsung Galaxy A06 जल्द भारत में हो सकता है लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन पर आया नजर
Samsung बहुत जल्द अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नया A-सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसे Samsung Galaxy A06 के नाम से जाना जाएगा। दरअसल इस आगामी फोन सैमसंग गैलेक्सी ए06 को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) सर्टिफिकेशन पर देखा गया है, जिससे इसके जल्द दस्तक देने की उम्मीद जताई जा रही है।
बता दें, गैलेक्सी A06 पिछले साल लॉन्च हुए, गैलेक्सी A05 का उत्तराधिकारी होगा। सैमसंग के इस आगामी गैलेक्सी A06 को मॉडल नंबर SM-A065F/DS के साथ BIS लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है।

जिससे यह स्पष्ट हो चुका है कि, यह फोन डुअल सिम कार्ड सपोर्ट के साथ आएगा। फिलहाल इसके अलावा BIS सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि, इस फोन को गीकबेंच डेटाबेस और वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन पर भी हाल ही में देखा गया था। जिससे खुलासा हुआ है कि, गैलेक्सी A06 2.4GHz और 5GHz वाई-फाई के साथ आएगा।

इसके साथ ही यह भी कंफर्म हो चुका है कि, गैलेक्सी A06 में ऑक्टा-कोर SoC के साथ माली-G52 MP2 GPU और 6GB रैम भी दिया जा सकता है।
फिलहाल डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी क्षमता जैसे अन्य डिटेल्स को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इस फोन ने गीकबेंच के सिंगल-कोर में 1,644 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 5,326 पॉइंट स्कोर हासिल किए हैं।
Galaxy A05 स्पेक्स- सैमसंग ए05 में 6.7-इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले मिलता है। परफॉर्मेंस केलिए इस डिवाइस में मीडियाटेक हीलियो G85 SoC शामिल किया गया है। जो 6GB तक रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा सहित डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी से लैस है। वहीं अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 3.5 मिमी हेडफोन जैक, 4 जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।
गैलेक्सी A05 में 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, ग्लोनस, बेइदौ, गैलीलियो, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट समेत कई कनेक्टिविटी फीचर मिलते हैं। गैलेक्सी A05 के कीमत की बात करें तो इसके बेस 4GB/64GB मॉडल की शुरूआती कीमत 8,699 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








