Samsung Galaxy A06 बनाम Infinix Hot 50 5G: 10,000 रुपये से कम में कौन सा स्मार्टफोन है बेस्ट?
अगर आप भी 10 हजार से कम दाम में नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं। तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। जी हां, आज हम आपको इस आर्टिकल में हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A06 और Infinix Hot 50 5G के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम कीमत में धांसू फीचर्स के साथ आते हैं।
कीमत- कंपनी ने Samsung Galaxy A06 के 4GB/64GB वेरिएंट स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये और 4GB/128GB वेरिएंट स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपये तय की है। इस फोन को ग्राहक Samsung India e-Store से खरीद सकते हैं।

जबकि, Infinix Hot 50 5G के 4GB/128GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। इस डिवाइस को 9 सितंबर दोपहर 2 बजे से Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड पर 1000 रुपये की छूट भी ऑफर की जा रही है।
स्पेसिफिकेशंस-
डिस्प्ले: Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच की IPS LCD पैनल दिया गया है, जो कि HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें यूजर्स को 60Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है।
जबकि, Infinix Hot 50 5G में 6.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस फोन की स्क्रीन पर 93.9% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो और पंच होल डिजाइन देखने को मिलेगा।
प्रोसेसर: सैमसंग के इस डिवाइस में MediaTek Helio G85 चिपसेट और Mali-G52 MP2 GPU का इस्तेमाल किया गया है। जबकि, Infinix Hot 50 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दी गई है। यह डिवाइस प्रोसेसर 2.4GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड प्रदान करता है, जिससे यूजर को अच्छी डाउनलोडिंग स्पीड और गेम खेलने की क्षमता मिलती है।
स्टोरेज: Galaxy A06 में 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसमें 1TB तक का माइक्रोएसडी भी कार्ड लगा सकते हैं। जबकि, Infinix Hot 50 में 4GB/128GB और 8GB.128GB ऑप्शन मिलता है। फोन में 8GB तक एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट भी शामिल है, जिसकी मदद से आप टोटल 16GB तक का पावर इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैमरा: Galaxy A06 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकंडरी का कैमरा दिया गया है। सेल्फी की बात करें तो इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। जबकि, Infinix Hot 50 में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। 48MP का प्राइमरी Sony IMX582 कैमरा मिलता है। यह फोन 8MP के फ्रंट कैमरे से लैस है।
बैटरी: सैमसंग Galaxy A06 को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जबकि, Infinix Hot 50 में भी पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी है, जो कि 18 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications