Home
Mobile

Samsung Galaxy A06 vs Samsung Galaxy A15: आपके लिए किस फोन को खरीदना होगा फायदे का सौदा

Samsung Galaxy A06 vs Samsung Galaxy A15: हाल ही में Samsung ने अपना लेटेस्ट और बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Samsung Galaxy A06 भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। आज हम इस फोन की तुलना कंपनी के Samsung Galaxy A15 से कर रहे हैं।

दोनों फोन में लगभग सभी फीचर्स समान है, लेकिन फिर भी इनमें कुछ मुख्य अंतर है। चलिए Samsung Galaxy A06 और Samsung Galaxy A15 के बीच होने वाले अंतर के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Samsung Galaxy A06 और Samsung Galaxy A15 में से किसे खरीदना होगा सही

Samsung Galaxy A06 और Samsung Galaxy A15 में अंतर

डिस्प्ले: Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच की IPS LCD पैनल दिया गया है, जो कि HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें यूजर्स को 60Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है। बात करें Samsung Galaxy A15 की तो इसमें 6.5 इंच एफएचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1080x2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। इसमें 190 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दिया गया है और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मौजूद है।

प्रोसेसर: सैमसंग के इस डिवाइस Samsung Galaxy A06 में MediaTek Helio G85 चिपसेट और Mali-G52 MP2 GPU का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही इसमें 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसमें आप 1TB तक का माइक्रोएसडी भी कार्ड लगा सकते हैं। वहीं Samsung Galaxy A15 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइेंशन 6100+ चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसी के साथ इसमें मैक्सिमम 8G रैम मिलेगी।

कैमरा: कैमरा की बात करें तो Samsung Galaxy A06 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकंडरी का कैमरा दिया गया है। सेल्फी की बात करें तो इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A15 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसे VDIS टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा गया है। इसमें आपको 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी: पावर देने के लिए Samsung Galaxy A06 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Samsung Galaxy A15 को पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इसमें आपको लॉन्ग लास्टिंग बैटरी बैकअप और क्विक चार्जिंग भी मिलेगा।

कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए Samsung Galaxy A06 में ब्लूटूथ v5.3, GPS और USB Type-C Port मिल रहा है। Samsung Galaxy A15 में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और एक 3.5mm हेडफोन जैक फीचर्स दिया गया ह।

अन्य: यह डिवाइस One UI 6.1 बेस्ड एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। इस हैंडसेट को दो OS अपडेट मिलेंगे और 3 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट भी मिल रहा है। आपको इस बजट फ्रेंडली फोन में साइड माउटेंड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सिस्टम भी मिलेगा। अब बात करें Samsung Galaxy A15 की तो यह डिवाइस एंड्रॉयड 13 बेस्ड One UI 5 पर रन करता है। इसमें आपको 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल तक का OS अपडेट्स मिलता है।

कीमत: वहीं बात करें इन दोनों फोन्स की कीमत की तो फीचर्स में लगभग समान होने के बाद भी इनकी कीमत में बड़ा अंतर है। कंपनी ने Samsung Galaxy A06 को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। यानी की आप इस फोन के 4GB+64GB वेरिएंट स्टोरेज को 9,999 रुपये और 4GB+128GB वेरिएंट स्टोरेज को 11,499 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy A15 के 6GB+128GB वेरिएंट स्टोरेज को 17,999 रुपये, 8GB+128GB वेरिएंट स्टोरेज को 19,499 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को 22,499 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X