Home
Mobile

Samsung Galaxy A07 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च; 6000mAh बैटरी और 6 साल का अपडेट सपोर्ट

Samsung ने भारत में अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Galaxy A07 5G के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। पिछले कुछ समय से इस फोन को लेकर कई लीक और रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं, लेकिन अब कंपनी ने खुद एक टीज़र जारी कर इसके आने का संकेत दे दिया है। इस टीज़र में फोन के रियर डिज़ाइन की झलक के साथ-साथ लॉन्च टाइमलाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स भी सामने आए हैं।

अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Samsung Galaxy A07 5G आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प बन सकता है।

Samsung Galaxy A07 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च

Samsung Galaxy A07 5G इंडिया लॉन्च टाइमलाइन

Samsung के अनुसार, Galaxy A07 5G भारत में फरवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसकी पुष्टि कर दी जाएगी। बजट सेगमेंट में यह फोन Samsung की A-सीरीज़ को और मजबूत करने वाला है।

Samsung Galaxy A07 5G के फीचर्स

Samsung Galaxy A07 5G में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यह हाई रिफ्रेश रेट सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, वीडियो देखने और वेब ब्राउज़िंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस देगा। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 800 निट्स (HBM मोड) तक जाएगी, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आएगी। स्क्रीन को 2-स्टेप टेम्पर्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

  • कैमरा सेक्शन की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
  • 50MP का प्राइमरी कैमरा (f/1.8 अपर्चर, ऑटोफोकस के साथ)
  • 2MP का डेप्थ सेंसर
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

परफॉर्मेंस, सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स

Samsung Galaxy A07 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो डेली यूज़, मल्टीटास्किंग और 5G कनेक्टिविटी के लिए पर्याप्त माना जाता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन One UI 8.0 पर काम करेगा और Samsung ने पुष्टि की है कि इसे 6 जनरेशन तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे, जो इस प्राइस रेंज में बड़ी बात है।

इसके अलावा, फोन में कुछ AI फीचर्स भी मिलेंगे, जैसे Google Gemini सपोर्ट और Circle to Search, जो यूज़र एक्सपीरियंस को और स्मार्ट बनाएंगे।

बैटरी और डिजाइन

Galaxy A07 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Samsung का दावा है कि इसका ऑप्टिमाइज़्ड पावर मैनेजमेंट वर्क और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए लंबे समय तक बैकअप देगा।

डिज़ाइन की बात करें तो फोन लगभग 8.2mm पतला होगा और इसका वजन करीब 199 ग्राम बताया जा रहा है, जिससे यह हाथ में ज्यादा भारी महसूस नहीं होगा।

Samsung Galaxy A07 5G की कीमत

फिलहाल Samsung ने आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक के मुताबिक 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग ₹15,999 औॅर 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब ₹17,999 हो सकती है।

Samsung Galaxy A07 5G उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में 5G, बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं। अगर ये कीमतें सही साबित होती हैं, तो यह फोन बजट 5G सेगमेंट में Samsung का एक मजबूत दांव साबित हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X