Home
Mobile

Samsung Galaxy A14 4G लॉन्च, हेलियो चिप के साथ फोन में 5000mAh की बैटरी

Samsung Galaxy A14 4G लॉन्च,जाने फोन के स्पेसिफिकेशन

Samsung ने पिछले महीने Galaxy A14 5G स्मार्टफोन को एक साथ कई मार्केट में लॉन्च किया था। प्रोसेसर को छोड़कर सभी मॉडलों में समान स्पेसिफिकेशन हैं, जो यूएस में मीडियाटेक डाइमेंशन 700 और कुछ अन्य मार्केट में Exynos 1330 है। अब फोन का नया वेरिएंट आ गया है। सैमसंग ने डाइमेंसिटी 700 और Exynos 1330 दोनों की जगह कम पावरफुल 4जी मीडियाटेक हेलियो चिप के साथ गैलेक्सी ए14 का 4जी वर्जन लॉन्च किया है।

सैमसंग गैलेक्सी A14 को अभी मलेशिया में लॉन्च किया गया है और दक्षिण कोरियाई कंपनी ने निकट भविष्य में फोन को अन्य मार्केट में लाने के बारे में अभी कुछ नहीं कहा है। सैमसंग ने गैलेक्सी ए14 4जी के स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है, लेकिन कीमत के बारे में कुछ नहीं कहा है।

Samsung Galaxy A14 4G स्पेसिफिकेशन

सैमसंग का नया गैलेक्सी ए14 4जी स्मार्टफोन 6.6 इंच के आईपीएस एलसीडी पैनल के साथ फुलएचडी+ रेजोल्यूशन (1080×2408 पिक्सल) और 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। सैमसंग का कहना है कि फोन 2.0GHz ऑक्टा-कोर चिपसेट पर बेस्ड है, लेकिन यह नहीं बताया गया है कि कौन सा है। हालाँकि, रिपोर्ट्स का सुझाव है कि MediaTek Helio G80 प्रोसेसर गैलेक्सी A14 4G को पावर प्रोवाइट करता है। फोन में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, लेकिन अगर यह आपके लिए पर्याप्त नहीं है, तो माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी शामिल है। फोन एंड्रॉइड 13-बेस्ड OneUI 5 सॉफ्टवेयर के साथ आता है।

Samsung Galaxy A14 4G लॉन्च,जाने फोन के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A14 4G कैमरा और बैटरी

Samsung Galaxy A14 4G के पीछे आपको 50-मेगापिक्सल का F1.8 का मेन कैमरा, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी भी दी गई है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सैमसंग गैलेक्सी ए14 4जी की मोटाई 9.1 मिलीमीटर है और वज़न 201 ग्राम। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। Samsung Galaxy A14 4G ब्लैक, सिल्वर, ग्रीन और डार्क रेड रंगों में आता है, लेकिन मलेशिया में उपलब्धता और कीमत की अभी खुलासा नहीं किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy A14 has just been launched in Malaysia and the South Korean company hasn't said anything about bringing the phone to other markets in the near future. Samsung has revealed the specifications of the Galaxy A14 4G.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X