Home
Mobile

Samsung Galaxy A14 4G की 5000mAh बैटरी के साथ भारत में जल्द होगी एंट्री, कीमत लीक, यहां जानें सबकुछ

Samsung Galaxy A14 4G के भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें

Samsung अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A14 4G को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल इस नए अपकमिंग फोन को लेकर Samsung की तरफ से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस फोन के लॉन्चिंग से पहले ही इसकी कीमत लीक हो गई है। जिसके अनुसार दावा किया जा रहा है कि, ये गैलेक्सी ए सीरीज का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है। तो आईए इस फोन की खूबियों और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy A14 4G के स्पेसिफिकेशन्स

आपको बता दें, सैमसंग गैलेक्सी ए14 4जी को साल की शुरुआत में मलेशिया में लॉन्च कर दिया गया था। जिससे इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। कंपनी अगर अपने इस हैंडसेट को भारत में ग्लोबली वेरिएंट के तौर पर पेश करती है , तो यह फोन 6.6 इंच के पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ आ सकता है। जिसमें 1,080×2,408 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन मिलेगी। इसके अलावा Samsung Galaxy A14 4G में यूजर्स को डुअल नैनो सिम का सपोर्ट भी मिलेगा। इस लेटेस्ट फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर है, जिसका कंपनी ने अभी नाम नहीं बताया है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो आपको इस फोन में 6 GB रैम और 128 GB का स्टोरेज मिल सकता है।

Samsung Galaxy A14 4G के भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें

वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको तीन रियर कैमरों का सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल, दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के डेफ्थ सेंसर के साथ आ रहा है। वहीं सेल्फी लवर्स को औऱ वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन को पावर देने के लिए 15W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए यूजर्स को Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.1, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा Galaxy A14 4G के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm का हेडफोन जैक और टाईप-सी पोर्ट भी दिया गया है।

Samsung Galaxy A14 4G की भारत में कीमत

Samsung Galaxy A14 4G को भारत में अगले सप्ताह तक लॉन्च किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट के अनुसार इस फोन को भारत में 13,999 रुपये की कीमत के साथ एंट्री हो सकती है। वहीं इसके 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये तय की जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung is preparing to launch its new smartphone Galaxy A14 4G in India soon. At present, not much information has been revealed from Samsung regarding this new upcoming phone. But even before the launch of this phone, its price has been leaked. According to which it is being claimed that this could be the cheapest smartphone of Galaxy A series ever.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X